UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट घोषित, ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | February 4, 2026 | 10:14 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक अलग-अलग शिफ्ट में कंप्यूटर-बेस्ड मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की गई। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए लाखों उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी कर दी है।
UGC NET December Scorecard 2025: यूजीसी नेट स्कोरकार्ड विवरण
स्कोरकार्ड में पेपर 1 और पेपर 2 में मिले मार्क्स, क्वालिफाइंग स्टेटस, और जेआरएफ/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एलिजिबिलिटी दिखाई जाएगी। जनरल/जनरल-ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 40% (दोनों पेपर में) हैं।
एससी/एसटी/ओबीसी/पीडबल्यूडी/थर्ड जेंडर कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 35% हैं। परीक्षा में कुल 7,35,592 उम्मीदवार शामिल हुए। हर दिन उम्मीदवारों की संख्या भिन्न थी, सभी दिनों में अटेंडेंस 71 से 75 प्रतिशत के बीच रही।
UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट 2025 दिसंबर रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने की अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
जारी नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट डाउनलोड/जांच करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
अगली खबर
]RSSB Platoon Commander Answer Key 2025: आरएसएसबी प्लाटून कमांडर फाइनल आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
यह आंसर की उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो 22 नवंबर, 2025 को हुई लिखित परीक्षा में शामिल हुए। फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ मिली आपत्तियों पर विचार करने के बाद तैयार की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी