UGC NET December City Slip 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | November 26, 2026 | 08:47 AM IST | 1 min read
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए एडमिट कार्ड समय आने पर आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली :
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा शहर का विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
यह परीक्षा शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उस शहर की अग्रिम जानकारी प्रदान करती है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए एडमिट कार्ड समय आने पर आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।
UGC NET December Exam 2026: परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड में 14 से 21 दिसंबर 2026 तक 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके साथ लेकर जाना होगा।
UGC NET December City Slip 2026: एनटीए हेल्पडेस्क नंबर
यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वे 011-40759000 पर एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र