CUET UG 2024 Admit Card: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड सीबीटी के लिए जारी, cuetug-ac.ntaonline.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | May 18, 2024 | 05:12 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी परीक्षा सीबीटी मोड में 21 से 24 मई तक आयोजित की जाएगी। CUET 2024 15 से 18 मई तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जा रही है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 21 से 24 मई तक आयोजित की जाएगी। छात्र सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuetug-ac.ntaonline.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2024 पेन और पेपर मोड परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें सीबीटी मोड के लिए सीयूईटी एडमिट कार्ड अलग से डाउनलोड करना होगा। साथ ही, जिन छात्रों को दिल्ली में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था, उन्हें अंग्रेजी, सामान्य परीक्षा, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान विषयों के लिए सीयूईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
CUET UG 2024: परीक्षा तिथि और पाली
सीयूईटी यूजी परीक्षा ऑनलाइन मोड में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। 21 मई को पहली पाली सुबह 9 बजे से 11: 15 बजे तक कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, तेलुगु, अरबी, चीनी, फ्रेंच, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, नेपाली, रूसी, संथाली, सिंधी, तिब्बती, कृषि विषयों की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली 11: 15 से 2: 45 बजे तक आयोजित होगी, इसमें फाइन आर्ट्स और संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। तीसरी पाली 4: 45 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी, इसमें मनोविज्ञान और फैशन स्टडीज के पेपर होंगे।
सीयूईटी यूजी 22 मई की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होगी। इसमें कंप्यूटर विज्ञान/इंफॉर्मेंशन प्रैक्टिस के पेपर होंगे। दूसरी पाली 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी। इसमें संस्कृत, उद्यमिता ( Entrepreneurship), गृह विज्ञान, शिक्षण योग्यता के पेपर होंगे। तीसरी पाली 4:15 बजे से 5:45 बजे तक होगी। इसमें मानवविज्ञान, कानूनी अध्ययन विषय के पेपर होंगे।
सीयूईटी यूजी 24 मई की परीक्षा पहली पाली सुबह 9 बजे से 11:15 बजे तक होगी। इसमें असमिया, गुजराती, मलयालम, तमिल, उर्दू, बोडो, जर्मन, मणिपुरी, केटीपीआई, मास मीडिया के पेपर होंगे। दूसरी पाली में डोगरी, फारसी, स्पेनिश, पर्यावरण अध्ययन, प्रदर्शन कला विषय का पेपर दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक होगा। तीसरी पाली में बंगाली, मराठी, इतालवी, जापानी, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, पर्यटन विषय के पेपर 4:45 बजे से 6:15 बजे तक होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच