Saurabh Pandey | July 30, 2025 | 07:36 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित समयावधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा विचार किया जाएगा और इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा और उसी अनुसार ही प्रश्नपत्र का मूल्यांकन किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा सीईटी 2025 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से हरियाणा सीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा सीईटी आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार अपनी आपत्तियां 1 अगस्त 2025 (रात्रि 11:59 बजे) तक प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद आयोग द्वारा किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियां उठाने के लिए कोई और समय सीमा नहीं दी जाएगी।
प्रत्येक आपत्ति के लिए 250 रुपये प्रति आपत्ति का शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी आपत्तियां, सेट, चयनित सेट का प्रश्न संख्या और उत्तर का स्रोत, जिस पर आपत्ति उठाई गई है, उसका प्रमाण सहित स्पष्ट रूप से बताएं। अन्यथा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित समयावधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा विचार किया जाएगा और इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा और उसी अनुसार ही प्रश्नपत्र का मूल्यांकन किया जाएगा।
Also read RRB NTPC: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 30,307 रिक्तियों का नोटिफिकेशन फर्जी, बोर्ड ने दी जानकारी
हरियाणा CET 2025 परीक्षा 26 और 27 जुलाई, 2025 को दो पालियों में सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। CET 2025 राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें सामान्य जागरूकता, तर्क, अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य विज्ञान, गणित और कंप्यूटर ज्ञान जैसे विषय शामिल थे।