AIAPGET 2024 Exam City Slip: एआईएपीजीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | July 1, 2024 | 01:32 PM IST | 1 min read
एनटीए ने उम्मीदवारों को सूचित किया कि यह एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2024 नहीं है, यह केवल उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) 2024 के लिए परीक्षा सिटी सूचना स्लिप जारी कर दी है। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट, exams.nta.ac.in/AIAPGET/ से एआईएपीजीईटी 2024 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करना होगा। आवंटित परीक्षा केंद्र का उल्लेख एडमिट कार्ड पर किया जाएगा।
एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा शहर के आवंटन के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करने वाली अग्रिम सूचना पर्ची https://exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर होस्ट की गई है। उम्मीदवारों को वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AIAPGET/ से अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे जांचना/डाउनलोड करना होगा।
एनटीए ने उम्मीदवारों को सूचित किया कि यह एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2024 नहीं है, यह केवल उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।
अभ्यर्थियों के लिए हेल्प डेस्क
एनटीए की तरफ से कहा गया है कि अग्रिम सूचना पर्ची डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या किसी विवरण में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को aiapget@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
AIAPGET 2024 Exam City Slip: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर जाएं।
- अब लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- AIAPGET 2024 सिटी स्लिप प्रदर्शित की जाएगी।
- अब शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार