SWAYAM July 2025 Admit Card: एनटीए स्वयं जुलाई सेमेस्टर एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/swayam पर जारी
Saurabh Pandey | December 9, 2025 | 12:31 PM IST | 2 mins read
एनटीए स्वयं जुलाई सेमेस्टर प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए या उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि में परिवर्तन नहीं करना चाहिए।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2025 सेमेस्टर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एनटीए स्वयं परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जुलाई सेमेस्टर के लिए स्वयं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि, आवेदन संख्या या ईमेल आईडी का उपयोग करना होगा। एनटीए ने स्वयं शहर सूचना पर्ची 2025 पहले ही जारी कर दी है। एनटीए स्वयं जुलाई शहर सूचना पर्ची में आपके परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी गई है।
एनटीए स्वयं जुलाई सेमेस्टर प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए या उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि में परिवर्तन नहीं करना चाहिए।
SWAYAM July 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एनटीए स्वयं की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।
- होम पेज पर स्वयं एडमिट कार्ड 2025 फॉर जुलाई सेमेस्टर परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका हॉल टिकट प्रदर्शित होगा।
- SWAYAM जुलाई एडमिट कार्ड 2025 चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- स्वयं जुलाई एडमिट कार्ड 2025 की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SWAYAM July 2025: हेल्पलाइन नंबर
NTA SWAYAM July 2025 Semester एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या उसमें निहित डेटा में विसंगति की स्थिति में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या swayam@nta.ac.in पर एनटीए को लिख सकते हैं।
SWAYAM July 2025: तीन पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा तिथि संशोधित
एनटीए की तरफ से विभिन्न स्वयं पाठ्यक्रमों के लिए जुलाई सेमेस्टर परीक्षाएं 11, 12, 13 और 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जानी थी। लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण, 3 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा संशोधित की गई है।
|
क्रम संख्या
|
कोर्स कोड
|
कोर्स का नाम
|
पूर्व परीक्षा तिथि
|
संशोधित परीक्षा तिथि
|
|---|---|---|---|---|
|
1
|
cec25_ed14
|
बेसिक कॉन्सेप्ट्स इन एजुकेशन
|
11 दिसंबर 2025
|
15 दिसंबर 2025
|
|
2
|
ntr25_ed70
|
बेसिक इंस्ट्रक्शनल मेथड्स
|
11 दिसंबर 2025
|
16 दिसंबर 2025
|
|
3
|
ntr25_ed94
|
स्टूडेंट साइकोलॉजी
|
13 दिसंबर 2025
|
16 दिसंबर 2025
|
NTA SWAYAM July 2025: शिफ्ट टाइमिंग्स
एनटीए स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा का प्रत्येक सत्र 180 मिनट का होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन