NCET 2026 Result: एनटीए ने घोषित किया नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Saurabh Pandey | June 4, 2026 | 09:43 PM IST | 2 mins read

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 4 जून 2026 को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 के परिणाम और स्कोर कार्ड घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए 58,995 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

अब यह स्कोर डेटा देश भर के 223 स्वीकृत संस्थानों में दाखिले के लिए NCTE के साथ साझा किया जा रहा है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 के परिणाम और एनटीए स्कोर घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा देश के चुनिंदा केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों और प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेजों में 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाकर अपना रिजल्ट देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड सकते हैं।

इस परीक्षा में छात्रों को कुल 66 विषयों (38 भाषाएं, 26 डोमेन-विशिष्ट विषय, टीचिंग एप्टीट्यूड और जनरल टेस्ट) का विकल्प दिया गया था। परीक्षा के दौरान 141 यूनिक प्रश्न पत्र और कुल 982 प्रश्न पत्र तैयार किए गए थे, जिनमें 13 भाषाओं के कुल 22,929 प्रश्न शामिल थे। इस बहुभाषी दृष्टिकोण को इसलिए अपनाया गया था ताकि विभिन्न क्षेत्रों के उम्मीदवार अपनी पसंदीदा भाषा में आसानी से परीक्षा दे सकें।

दो दिनों तक तीन शिफ्टों में आयोजित हुई थी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। NCET-2026 का आयोजन 17 और 18 अप्रैल 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। देश भर के 145 शहरों में तीन शिफ्टों में परीक्षा का सफल संचालन हुआ। इस साल परीक्षा के लिए कुल 73,608 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 58,995 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, यानी कुल उपस्थिति 80.14 प्रतिशत रही।

परीक्षा की तिथि
परीक्षा (पेपर)
कुल पंजीकृत उम्मीदवार
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
उपस्थिति (%)
17 और 18 अप्रैल 2026
NCET-2026
73,608
58,995
80.14%

NCET 2026 Result: कैटेगरीवाइज उम्मीदवारों की संख्या

श्रेणी
कुल पंजीकृत उम्मीदवार
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
सामान्य (General)
23,813
19,272
सामान्य-ईडब्ल्यूएस (Gen-EWS)
3,877
3,335
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)
27,238
22,227
अनुसूचित जाति (SC)
10,402
7,952
अनुसूचित जनजाति (ST)
8,278
6,209
कुल
73,608
58,995

NTA NCET 2026 Result: जेंडरवाइज उम्मीदवारों की संख्या

लिंग (Gender)
कुल पंजीकृत उम्मीदवार
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
महिला (Female)
47,850
38,671
पुरुष (Male)
25,758
20,324
कुल योग
73,608
58,995

Also read UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी 'सहायक लेखाकार' भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 14 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

NCET 2026 Result: रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया

छात्रों को 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच अंतरिम उत्तर कुंजी को देखने और चुनौती देने का अवसर दिया गया था। ऑनलाइन प्राप्त चुनौतियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई, जिसके आधार पर ही यह परिणाम घोषित किया गया है। अब यह स्कोर डेटा देश भर के 223 स्वीकृत संस्थानों में दाखिले के लिए NCTE के साथ साझा किया जा रहा है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]