JIPMAT Result 2026: एनटीए ने जारी किए जिपमैट परीक्षा के नतीजे; आईआईएम जम्मू, बोधगया में मिलेगा एडमिशन
Saurabh Pandey | June 25, 2026 | 02:22 PM IST | 1 min read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने आईआईएम बोधगया और आईआईएम जम्मू के मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित JIPMAT-2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 'जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट' (JIPMAT) 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, आईआईएम बोधगया और आईआईएम जम्मू में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल exams.nta.nic.in/jipmat पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड देख, डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा यह परीक्षा 7 जून 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए देश-विदेश के 61 शहरों (भारत के बाहर का 1 शहर शामिल) में कुल 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस साल परीक्षा के लिए कुल 13,876 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 11,527 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल उपस्थिति 83.07% दर्ज की गई।
JIPMAT 2026: परीक्षा के मुख्य आंकड़े
- जेंडर के अनुसार - कुल पंजीकृत 5,785 छात्राओं में से 4,830 परीक्षा में शामिल हुईं। वहीं, 8,091 पंजीकृत छात्रों में से 6,697 ने परीक्षा दी।
- श्रेणी के अनुसार भागीदारी - सामान्य वर्ग से 7,073, ओबीसी (OBC-NCL) से 2,462, ईडब्ल्यूएस (Gen-EWS) से 1,075, एससी से 747 और एसटी वर्ग से 170 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। इसके अलावा 67 दिव्यांग उम्मीदवारों ने भी परीक्षा दी।
JIPMAT 2026 Score Card: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat/ पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए JIPMAT 2026 Score Card के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं ।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम