RE-NEET Final Answer Key 2026: री-नीट फाइनल आंसर-की पीडीएफ सभी कोड के लिए neet.nta.nic.in पर जारी, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | July 16, 2026 | 09:24 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने नीट 2026 के प्रश्न-पत्र से फिजिक्स का एक सवाल हटा दिया है; इसलिए, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को 4 बोनस अंक दिए जाएंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट 2026 के लिए फ़ाइनल आंसर की जारी कर दी है। सभी कोड के लिए नीट यूजी 2026 फाइनल आंसर की की पीडीएफ, एनटीए की ऑफ़िशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार अब ऑफ़िशियल वेबसाइट पर नीट फ़ाइनल आंसर की से अपनी ओएमआर शीट को क्रॉस-चेक कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा जारी नीट 2026 आंसर की पर किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा क्योंकि इसे ही फाइनल माना जाएगा। री-नीट 2026 का रिजल्ट केवल फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनटीए नीट का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी कर देगी। छात्र नीट स्कोरकार्ड, ऑल इंडिया रैंक और क्वालीफाइंग स्टेटस की जांच कर सकेंगे। यह रिजल्ट मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया के लिए जरूरी है।
NEET Final Answer Key 2026: 20 लाख छात्रों को मिलेंगे 4 बोनस अंक
एनटीए ने नीट 2026 के प्रश्न-पत्र से फिजिक्स का एक सवाल हटा दिया है; इसलिए, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को 4 बोनस अंक दिए जाएंगे। 21 जून को हुई दोबारा परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।
यह बोनस सभी के लिए समान रूप से लागू होगा। नियमों के अनुसार, जब कोई सवाल गलत होता है या उसे हटा दिया जाता है, तो सभी उम्मीदवारों को +4 अंक दिए जाते हैं, चाहे उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया हो या नहीं।
NEET 2026 Final Answer Key: नीट फाइनल आंसर-की कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नीट यूजी फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- री-नीट फाइनल आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।
एनटीए द्वारा नीट 2026 का रिजल्ट आने के बाद मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। जो छात्र नीट क्वालीफाई करेंगे, वे एमबीबीएस, बीडीएस और दूसरे मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
अगली खबर
]जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाने की मांग
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि मंत्री को परीक्षा घोटालों की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि भारत सरकार प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री नियुक्त करे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल