NTA NTET 2026 Admit Card: एनटीईटी एडमिट कार्ड जारी, नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 28 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | April 23, 2026 | 07:07 PM IST | 1 min read
एनटीए एनटीईटी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर जाकर एनटीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए एनटीईटी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीईटी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर/पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिवस संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकते हैं।
नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 परीक्षा 28 अप्रैल, 2026 को देश भर के विभिन्न शहरों में स्थित अलग-अलग केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो लाना अनिवार्य है, इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also read NCHM JEE 2026 Exam City Slip: एनसीएचएम जेईई सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 25 अप्रैल को होगी परीक्षा
आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी की प्रत्येक शाखा के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोग उन स्नातकोत्तर छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा, जो शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
एनटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने या उसमें दी गई जानकारी में कोई विसंगति होने पर उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ntet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
NTET Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनसीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए एनटीईटी पोर्टल https://exams.nta.nic.in/ntet/ पर जाएं।
- एनटीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एनटीईटे हाल टिकट 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल