NITTT Admit Card 2025: एनटीए एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड अप्रैल-मई सत्र की परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम 29 अगस्त से
Abhay Pratap Singh | August 25, 2025 | 10:28 AM IST | 2 mins read
एनटीए एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अप्रैल-मई 2025 सत्र के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (NITTT) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in के माध्यम से एनटीए एनआईटीटीटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अप्रैल-मई 2025 सेशन के लिए एनआईटीटीटी 2025 परीक्षा 29, 30 अगस्त और 6, 7 सितंबर को ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियो में 2-2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक का है।
एनआईटीटीटी 2025 पेपर में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम में होगा। एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एनटीए आज यानी 25 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक एक वेबिनार और 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक एक मॉक टेस्ट आयोजित करेगी।
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (एनआईटीटीटी), एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित तकनीकी संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक योजना है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनआईटीटीटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NTA NITTT Admit Card 2025: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनटीए एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एनआईटीटीटी की आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर विजिट करें।
- एनआईटीटीटी बैच-11 (अप्रैल-मई 2025 सेमेस्टर) का प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम