Saurabh Pandey | August 25, 2025 | 08:53 AM IST | 1 min read
एचटेट रिजल्ट बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन उम्मीदवार अपने जिले में बने किसी भी केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं।
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की तरफ से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) रिजल्ट से पहले उम्मीदवारों का बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन किया जाना है।
बोर्ड ने बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन का कार्यक्रम और केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। एचटेट रिजल्ट बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन 22 जिला केंद्रों पर किया जाएगा।
जिला | भवन/केन्द्र का नाम |
---|---|
अम्बाला | पी. के. आर. जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अम्बाला शहर |
भिवानी | गोपनीय 2 शाखा का स्टोर, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कैम्पस, भिवानी |
फरीदाबाद | राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सैक्टर-16, नजदीक किसान भवन, फरीदाबाद |
फतेहाबाद | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक वाल्मिकी चौक, फतेहाबाद |
गुरुग्राम | राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सै०-04, गुरुग्राम |
हिसार | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार (नजदीक सुशीला भवन) |
झज्जर | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर |
जीन्द | जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जीन्द |
करनाल | डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), करनाल |
कैथल | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक कमेटी चौक, कैथल |
कुरुक्षेत्र | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवीदासपूरा, (कुरूक्षेत्र) |
महेन्द्रगढ़ (नारनौल) | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल |
पंचकूला | जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), सैक्टर-02, पंचकूला |
पानीपत | एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जी.टी. रोड, पानीपत |
रेवाड़ी | हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, रेवाड़ी |
रोहतक | वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक |
सिरसा | आर.एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा |
सोनीपत | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत (मुरथल अड्डा) |
यमुनानगर | शहीद नवीन वैध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गॉडल टाउन, यमुनानगर |
नूह | राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-II, नूंह |
पलवल | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), नजदीक आगरा चौंक, पलवल |
चरखी दादरी | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चरखी दादरी |
जिन स्कूलों में यह प्रक्रिया होगी, उनकी सूची और संबंधित अभ्यर्थियों के रोल नंबर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर लिस्ट में होगा, केवल वे ही इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
इन अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी जानकारी भेजी जा रही है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों का बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन तय तारीखों में नहीं होगा, उनका रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।