NIFT 2026 Application Correction Postponed: निफ्ट एप्लीकेशन करेक्शन डेट स्थगित, अब 21 जनवरी से होगा शुरू
Saurabh Pandey | January 20, 2026 | 05:41 PM IST | 3 mins read
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निफ्ट आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा केवल एक बार ही उपलब्ध है। अंतिम तिथि के बाद, प्राधिकरण किसी भी परिस्थिति में एनआईएफटी आवेदन फॉर्म में सुधार के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा (एनआईएफटीईई) के आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया स्थगति कर दी है। अब यह सुविधा 21 जनवरी से शुरू होगी, जिन उम्मीदवारों ने अंतिम तिथि से पहले निफ्ट पंजीकरण 2026 पूरा कर लिया था, वे आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट 2026 के लिए आवेदन सुधार की प्रक्रिया पहले 20 जनवरी को शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे 21 जनवरी तक टाल दिया गया है।
निफ्ट आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को 22 जनवरी, 2026 (रात 11:50 बजे तक) या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाना होगा। प्राधिकरण निफ्ट आवेदन फॉर्म में सुधार के किसी अन्य तरीके को स्वीकार नहीं करेगा।
एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार अपना पता और माता-पिता के नाम जैसी जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार पंजीकृत ईमेल पते और उम्मीदवार के नाम जैसी जानकारी में बदलाव नहीं कर पाएंगे।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निफ्ट आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा केवल एक बार ही उपलब्ध है। अंतिम तिथि के बाद, प्राधिकरण किसी भी परिस्थिति में एनआईएफटी आवेदन फॉर्म में सुधार के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।
NIFTEE 2026: एडिटेबल फील्ड्स
- व्यक्तिगत विवरण जैसे माता-पिता के नाम, राष्ट्रीयता और लिंग।
- शैक्षणिक जानकारी जैसे उत्तीर्ण होने का वर्ष, अंक और बोर्ड का विवरण।
- उम्मीदवारों की श्रेणी का विवरण।
- उम्मीदवारों को श्रेणी बदलने की स्थिति में अलग शुल्क देना होगा।
- परीक्षा शहर वरीयता- शहरों का चयन अपडेट करें।
- दस्तावेज़ - यदि फोटो और हस्ताक्षर अस्वीकृत हो जाते हैं, तो उम्मीदवारों को उन्हें निर्देशों के अनुसार दोबारा अपलोड करना होगा।
Nift 2026 application form correction: नॉन एडिटेबल फील्ड्स
एनआईएफटी आवेदन पत्र 2026 में उम्मीदवारों को सभी फील्ड संपादित करने की अनुमति नहीं होगी। यहां उन फील्ड्स की सूची दी गई है, जिन्हें संपादित नहीं किया जा सकता है-
- पंजीकृत ईमेल आईडी
- उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर (जो उन्होंने पहले जोड़े थे)
- उम्मीदवारों का नाम।
आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को एनआईएफटी आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से जांच लेना चाहिए। एक बार जमा करने के बाद, इसे संपादित नहीं किया जा सकता है।
|
विवरण / श्रेणी
|
परिवर्तन की अनुमति (स्थिति)
|
|
इन क्षेत्रों में बदलाव की अनुमति नहीं है
|
• मोबाइल नंबर • ईमेल आईडी • पता (स्थायी और वर्तमान) • अपलोड किया गया हस्ताक्षर |
|
इनमें से कोई भी एक (Only One) बदल सकते हैं
|
• उम्मीदवार का नाम या • पिता का नाम या • माता का नाम |
|
इन सभी क्षेत्रों को बदला जा सकता है
|
• कक्षा 10वीं/समकक्ष का विवरण • कक्षा 12वीं/समकक्ष का विवरण • स्नातक (Graduation) विवरण • स्नातकोत्तर (Post Graduation) विवरण |
|
परीक्षा केंद्र संबंधी बदलाव
|
• परीक्षा के लिए राज्यों और शहरों का चयन बदला जा सकता है
|
|
व्यक्तिगत विवरण (इन सभी को बदल सकते हैं)
|
• जन्म तिथि • लिंग (Gender) • श्रेणी (Category) • उप-श्रेणी / PwBD |
|
कोर्स/प्रोग्राम संबंधी बदलाव
|
• चुने गए प्रोग्राम (Programme Selection) को बदला जा सकता है
|
NIFTEE 2026 Exam: निफ्ट 2026 परीक्षा तिथि
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी निफ्ट 2026 का पहला चरण 8 फरवरी 2026 (रविवार) को भारत भर के विभिन्न शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)/पेपर आधारित परीक्षा (पीबीटी) मोड में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित करेगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल