NTA NTET Result 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट exams.nta.nic.in/ntet पर जारी

Saurabh Pandey | May 16, 2026 | 09:05 AM IST | 1 min read

एनटीए एनटीईटी परीक्षा 28 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि परिणाम 15 मई 2026 को घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक एनटीए पोर्टल के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

एनटीईटी परीक्षा 28 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि या पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in/ntet में लॉगिन करके अपना स्कोर कार्ड और क्वालीफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

यह परीक्षा उन पोस्ट ग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी के क्षेत्र में शिक्षण (टीचिंग) को अपने करियर के रूप में चुनना चाहते हैं। नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन' (NCISM) और 'नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी' (NCH) की ओर से नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

NTA NTET Result 2026: स्कोरकार्ड डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. आवेदन संख्या
  4. विषय विवरण
  5. योग्यता स्थिति
  6. प्राप्त अंक
  7. पात्रता संबंधी जानकारी

देशभर के 67 केंद्रों पर हुई परीक्षा

इस राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NTET-2026) का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को देश के 41 प्रमुख शहरों में बनाए गए 67 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी, दोनों माध्यमों में प्रश्न पत्र हल करने का विकल्प दिया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 9,368 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया था।

श्रेणी-वार उम्मीदवारों का विवरण

श्रेणी
पंजीकृत उम्मीदवार
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
सामान्य (General)
4589
4432
सामान्य-ईडब्ल्यूएस (Gen-EWS)
265
261
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)
3072
2976
अनुसूचित जाति (SC)
1129
1080
अनुसूचित जनजाति (ST)
313
302
कुल
9368
9051

Also read Bihar Police Recruitment 2026: बिहार पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर टेक्निकल पदों पर भर्ती, जानें आवेदन डेट

जेंडर-वार उम्मीदवारों का विवरण

जेंडर
पंजीकृत उम्मीदवार
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
पुरुष (Male)
3394
3238
महिला (Female)
5974
5813
कुल
9368
9051
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]