NTA MNS SSC Result 2024: मिलिट्री नर्सिंग भर्ती परीक्षा परिणाम nta.ac.in पर जारी, 1,416 अभ्यर्थी रहे सफल
Santosh Kumar | March 9, 2024 | 08:06 PM IST | 1 min read
एनटीए ने बताया कि सैन्य नर्सिंग भर्ती परीक्षा के लिए कुल 28,220 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 24,725 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सैन्य नर्सिंग सेवा - लघु सेवा आयोग (एमएनएस एसएससी) भर्ती के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एमएनएस एसएससी साक्षात्कार के लिए कुल 1,416 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। यह परीक्षा एनटीए द्वारा 14 जनवरी को आयोजित की गई थी।
एनटीए ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि सैन्य नर्सिंग भर्ती परीक्षा के लिए कुल 28,220 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 24,725 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह एग्जाम 90 शहरों में आयोजित किया गया था। सफल उम्मीदवारों को अंतिम दौर में साक्षात्कार का सामना करना होगा।
Military Nursing Bharti: साक्षात्कार के लिए नोटिस
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, साक्षात्कार के लिए चुने गए उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पूरी तरह से अनंतिम है यदि साक्षात्कार के लिए बुलाए गए उम्मीदवार के पास पात्रता मानदंड के अनुसार दस्तावेज नहीं पाए जाते हैं, तो उम्मीदवार को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और चयन रद्द कर दिया जाएगा।
योग्यता के अनुसार साक्षात्कार के लिए चयनित योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। दिन-वार कार्यक्रम और साक्षात्कार निर्देशों के बारे में विवरण बाद में आधिकारिक वेबसाइटों पर पोस्ट किए जाएंगे।
MNS SSC 2024 Merit List: मेरिट सूची टॉप 10
|
रैंक |
उम्मीदवार के नाम |
|---|---|
|
1 |
निशा कुमारी |
|
2 |
शिवानी |
|
3 |
स्नेगा एम |
|
4 |
शैली शर्मा |
|
5 |
अंकिता सिंह |
|
6 |
पूजा रानी |
|
7 |
मनीषा चौधरी |
|
8 |
दीक्षा कुमारी |
|
9 |
पलक मल्होत्रा |
|
10 |
मोनिका मलिक |
NTA MNS SSC Result 2024: ऐसे देखें परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीए सैन्य नर्सिंग सेवा एसएससी 2024 परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
- Homepage पर 'Final Result/Score Card and Merit List MNS SSC 2023-24' पर क्लिक करें
- आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी।
- अपना रोल नंबर और नाम खोजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]RRB Technician Recruitment 2024: भारतीय रेलवे तकनीशियन भर्ती आवेदन शुरू, rrbapply.gov.in पर करें रजिस्ट्रेशन
इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आरआरबी ने भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी