JIPMAT 2025 Correction Window: जिपमैट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो का आज अंतिम दिन, इन विवरणों में करें सुधार
Santosh Kumar | March 21, 2025 | 11:15 AM IST | 1 min read
जिपमैट 2025 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 21 मार्च को ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (जिपमैट) 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगी। जिपमैट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT के माध्यम से अपने जिपमैट आवेदन पत्र 2025 में बदलाव कर सकते हैं। एनटीए द्वारा जिपमैट 2025 परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
जिपमैट 2025 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए जिपमैट 2025 सुधार विंडो लिंक 19 मार्च से ही वेबसाइट पर सक्रिय है।
अभ्यर्थी रात 11:50 बजे तक सुधार कर सकते हैं। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा। अगर सुधार के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क है, तो उसका भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
JIPMAT 2025 Exam Date: इन विवरणों में करें सुधार
जिपमैट आवेदन पत्र में, उम्मीदवार अपना नाम, माता-पिता का नाम, शैक्षिक योग्यता, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप-श्रेणी / पीडब्ल्यूडी / पीडब्ल्यूबीडी, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना और परीक्षा शहर जैसे विवरण बदल सकते हैं।
हालांकि, उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते जैसे विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं है। जिपमैट 2025 सीबीटी मोड में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित किया जाएगा।
JIPMAT 2025 Correction Window: ऐसे करें आवेदन पत्र में सुधार?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जिपमैट 2025 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- जिपमैट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद जिपमैट 2025 लॉगिन लिंक टैब पर क्लिक करें।
- यहां पोर्टल पर अपना आवश्यक विवरन सबमिट करें।
- जिपमैट 2025 आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आवश्यक विवरण संपादित करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज