JEE Mains Result 2025: जेईई मेन क्वालीफाइंग मार्क्स, केटेगरी वाइज अंक, लास्ट ईयर कटऑफ जानें
Saurabh Pandey | February 11, 2025 | 08:40 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन्स सत्र 1 परिणाम 2025 घोषित कर दिया है, जिसमें 14 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनमें 12 उम्मीदवार सामानय कैटेगरी से हैं। जेईई मेन 2025 परिणाम लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जेईई मेन सेशन 1 टॉपर्स की सूची, रैंक पोर्टल पर उपलब्ध है, जबकि जेईई मेन कट-ऑफ जल्द ही जारी किया जाएगा।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: CSAB 2026 Counselling CP | Free 1:1 Counselling | PYQs (Matrices & Determinants)
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 13,11,544 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 12,58,136 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे। जेईई मेन पेपर 1 परीक्षा में कुल मिलाकर 95.93 प्रतिशत उम्मीदवारों की उपस्थिति दर्ज की गई। जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) परीक्षा देशभर के 304 शहरों (भारत के बाहर 15 शहरों सहित) के 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार अपना अपेक्षित रैंक और कॉलेज चेक करें - रैंक प्रेडिक्टर | कॉलेज प्रिडिक्टर
JEE Mains Result 2025: जेईई मेन कटऑफ
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2025 कटऑफ परसेंटाइल जारी करेगी। एनटीए जेईई मेन्स कटऑफ भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेन्स 2025 के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अंक है। जेईई मेन परिणाम की घोषणा के साथ क्वालीफाइंग आईआईटी जेईई मेन कटऑफ 2025 जारी करेंगे।
JEE Mains Result 2025: लास्ट ईयर कटऑफ
|
कैटेगरी |
जेईई मेन कटऑफ 2024 |
|
जनरल |
93.2362181 |
|
जनरल - पीडब्ल्यूडी |
0.0018700 |
|
ईडब्ल्यूएस |
81.3266412 |
|
ओबीसी-एनसीएल |
79.6757881 |
|
एससी |
60.0923182 |
|
एसटी |
46.6975840 |
Also read JEE Main 2025 Results: जेईई मेन टॉपर्स लिस्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी, पास पर्सेंटेज जानें
JEE Mains Result 2025: संभावित कटऑफ
|
कैटेगरी |
जेईई मेन संभावित कटऑफ 2025 |
|
जनरल |
95+ |
|
ईडब्ल्यूएस |
85+ |
|
ओबीसी-एनसीएल |
83+ |
|
एससी |
65+ |
|
एसटी |
50+ |
JEE Main 2025 : विदेशी परीक्षा केंद्रों की सूची
जेईई मेन 2025 परीक्षा भारत के बाहर 15 शहरों मनामा, दोहा शहर, दुबई, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत, कुआलालंपुर, काठमांडू, अबू धाबी, पश्चिम जावा, वाशिंगटन, लागोस और म्यूनिख में भी आयोजित की गई थी। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) के एनटीए स्कोर/परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जेईई मेन 2025 पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट के आंकड़े; सामान्य श्रेणी से 12 टॉपर, 1 महिला अभ्यर्थी शामिल
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से सत्र 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 22 से 30 जनवरी, 2025 के बीच जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन किया था।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार