JEE Mains 2026 Session 1 Answer Key: जेईई मेन सेशन 1 आंसर की कल होगी जारी, 5 फरवरी तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | February 3, 2026 | 03:05 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 रिजल्ट में मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री में परसेंटाइल अंक शामिल होंगे। कुल परसेंटाइल अंक भी उपलब्ध कराए जाएंगे। रिजल्ट के साथ ही, एनटीए सत्र 1 के जेईई मेन के टॉपर्स की घोषणा करेगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2026 सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र कल 4 फरवरी को जारी करेगी। एनटीए जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अंतरिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main 2026 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट के साथ-साथ, एनटीए छात्रों को जेईई मेन सत्र 1 की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अवसर भी प्रदान करेगा। जेईई मेन सत्र 1 की उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार 5 फरवरी, 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Jee mains 2026 session 1 Final Answer Key: फाइनल उत्तर कुंजी
जेईई मेन 2026 सेशन 1 प्रोविजनल उत्तर कुंजी की समीक्षा के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। फाइनल उत्तर कुंजी 12 फरवरी को परिणाम के साथ जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन की फाइनल उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों के आधार पर परीक्षा के अंकों की गणना पर्सेंटाइल स्कोर के लिए की जाती है।
Jee mains 2026 session 1 Answer Key: आंसर की चैलेंज विंडो
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- जेईई मेन अंतरिम उत्तर कुंजी चुनौती लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने आवेदन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब प्रश्न संख्या और उत्तर पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवश्यक आपत्ति शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
Jee mains 2026 session 1 Result: सेशन 1 रिजल्ट डेट
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा 2026 का परिणाम 12 फरवरी तक घोषित कर दिया जाएगा। सत्र 1 के परिणाम में रैंक या कटऑफ शामिल नहीं होगा; हालांकि, इसमें विषयवार प्रतिशत स्कोर और ओवरऑल प्रतिशत शामिल होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल