JEE Main City Intimation Slip 2026: जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप सेशन 2 के लिए jeemain.nta.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | March 22, 2026 | 08:43 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 के दूसरे सेशन के लिए 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। जेईई मेन 2026 सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अब लॉग-इन करके अपने परीक्षा शहर और उससे जुड़ी अन्य जानकारी देख सकते हैं। अप्रैल में होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुविधा बेहद महत्वपूर्ण है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
एनटीए जेईई मेन 2026 का दूसरा सेशन भारत के कई शहरों और देश के बाहर 15 शहरों में आयोजित कर रही है। यह परीक्षा पेपर-1 के लिए 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को, और पेपर-2 तथा दोनों के लिए 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
JEE Main Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड जल्द
परीक्षा शहरों के आवंटन के संबंध में एक अग्रिम सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। यह 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' एडमिट कार्ड नहीं है।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पते के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
JEE Main 2026 City Intimation Slip: जेईई मेन सिटी स्लिप कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईई मेन सेशन 2 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- जेईई मेन 2026 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
- डिटेल्स चेक करके जेईई मेन सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
जेईई मेन परीक्षा देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 13 भाषाओं में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सेशन 2 अप्रैल में होगा। यह आईआईटी, एनआईटी और अन्य कॉलेजों में बीई/बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी