JEE Mains 2026: जेईई मेन आवेदन से पहले डॉक्यूमेंट्स अपडेट करना अनिवार्य, एनटीए ने जारी की एडवाइजरी
Saurabh Pandey | September 29, 2025 | 10:46 PM IST | 1 min read
एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अपने दस्तावेजों को अपडेट करने की सलाह दी है। यह कदम प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और अंतिम समय में आने वाली समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक है, जिससे आवेदन अस्वीकार हो सकता है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा, मुख्य (जेईई मेन) 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एनटीए ने उम्मीदवारों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज अपडेट कर लें, जिससे कि बाद में किसी भी विसंगति, शिकायत या अस्वीकृति से बचा जा सके।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2026 सत्र 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर अक्टूबर 2025 के महीने में उपलब्ध होगा।
JEE Mains 2026: अपडेट करने वाले दस्तावेज
- आधार कार्ड - आधार कार्ड को सही नाम, जन्म तिथि (कक्षा 10 वीं प्रमाण पत्र के अनुसार), लेटेस्ट तस्वीर, पता और पिता के नाम के साथ अपडेट किया जाना चाहिए।
- यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए) - यूडीआईडी कार्ड वैध होना चाहिए, आवश्यकतानुसार अपडेटेड और नवीनीकृत होना चाहिए।
- श्रेणी प्रमाणपत्र (ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल) - अपडेटेड और मान्य होना चाहिए।
JEE Mains 2026: जेईई मेन डॉक्यूमेंट्स अपडेट प्रक्रिया
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन सत्र 1 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगली विंडो पर, संपर्क विवरण और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- अब पंजीकरण फॉर्म भरें।
- तस्वीरें और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- जेईई मेन आवेदन पत्र 2025 सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
Also read NMMS UP Scholarship 2025: एनएमएमएस यूपी स्कॉलरशिप पंजीकरण की लास्ट डेट 4 अक्टूबर तक बढ़ी
JEE Mains 2026: जेईई मेन परीक्षा सत्र
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों की तरह, एनटीए जेईई मेन 2026 दो सत्रों में आयोजित करेगा- पहला सत्र जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में निर्धारित किया जाएगा।
अगली खबर
]ढाका में डीयू हॉस्टल का भूमि पूजन, 332.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भवन, 1436 छात्रों को आवासीय सुविधा
इस अवसर पर डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह मुख्य अतिथि रहे जबकि एनबीसीसी के सीएमडी के.पी. महादेवस्वामी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि इस आत्याधुनिक इमारत के निर्माण से दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक आवासीय सुविधाएं मिलेंगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल