Trusted Source Image

ढाका में डीयू हॉस्टल का भूमि पूजन, 332.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भवन, 1436 छात्रों को आवासीय सुविधा

Santosh Kumar | September 29, 2025 | 03:26 PM IST | 1 min read

कुलपति ने बताया कि 332.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस भवन में 1,436 छात्र रह सकेंगे। यह भवन 29,445 वर्ग मीटर में फैला होगा।

कुलपति ने कहा कि इस आत्याधुनिक इमारत के निर्माण से दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। (इमेज-आधिकारिक)
कुलपति ने कहा कि इस आत्याधुनिक इमारत के निर्माण से दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। (इमेज-आधिकारिक)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस के ढाका परिसर में बनने वाले छात्रावास सह आवासीय ब्लॉक का भूमि पूजन 29 सितंबर को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह मुख्य अतिथि रहे जबकि एनबीसीसी के सीएमडी के.पी. महादेवस्वामी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि इस आत्याधुनिक इमारत के निर्माण से दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक आवासीय सुविधाएं मिलेंगी।

कुलपति ने बताया कि 332.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस भवन में 1,436 छात्र रह सकेंगे। यह भवन 29,445 वर्ग मीटर में फैला होगा, इसकी ऊंचाई 35 मीटर होगी और इसमें ग्राउंड फ्लोर सहित कुल 9 मंजिलें होंगी।

Also readBHU: बीएचयू ने छात्रों के लिए एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, पात्रता मानदंड

कुलपति ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले लड़कों के छात्रावास में 58 आवास एकल के लिए, 220 आवास तीन लोगों के लिए एवं 38 आवास विवाहित/संलग्न के लिए तथा एक मास्टर अपार्टमेंट उपलब्ध होंगे।

लड़कियों के छात्रावास में भी इतनी ही संख्या में आवास होंगे। इस तरह प्रत्येक ब्लॉक में 718 विद्यार्थियों के लिए आवास उपलब्ध होंगे। भूमि पूजन के इस अवसर पर डीयू के डीन ऑफ कॉलेजेज़ समेत अनेकों अधिकारी उपस्थित रहे

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications