NTA Advisory: एनटीए ने कैंडिडेट्स के लिए जारी की एडवाइजरी, शिकायत भेजते समय इन बातों का रखें ध्यान
Saurabh Pandey | September 3, 2026 | 08:00 PM IST | 1 min read
एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अपनी शिकायत भेजते समय अपना पूरा विवरण जरूर दें, जिससे कि मदद करने में आसानी हो सके।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कैंडिडेट्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एनटीए की तरफ से कहा गया है कि प्रतिदिन ईमेल और सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में शिकायतें एवं प्रश्न प्राप्त होते हैं। दुर्भाग्य से, इनमें से कई संदेशों में उम्मीदवार की बुनियादी जानकारी नहीं होती है, जिससे लाखों आवेदकों के बीच संबंधित छात्र को खोजना और समय पर उत्तर देना हमारी टीम के लिए अत्यंत कठिन हो जाता है।
एनटीए की तरफ से कहा गया है कि आपकी समस्या सही डेस्क तक पहुंचे और उसका यथाशीघ्र समाधान हो सके, इसके लिए कृपया इन सरल चरणों का पालन करें-
- रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से ही लिखें - उसी ईमेल आईडी का उपयोग करें जो आपने आवेदन फॉर्म भरते समय दर्ज की थी।
- विषय में आवेदन संख्या लिखें - ईमेल के 'Subject' में अपना Application Number जरूर लिखें।
- परीक्षा का नाम स्पष्ट करें - संबंधित परीक्षा का नाम साफ-साफ लिखें।
- समस्या का संक्षिप्त विवरण दें - अपनी बात संक्षेप में कहें और यदि कोई सपोर्टिंग स्क्रीनशॉट या दस्तावेज हो, तो उसे ईमेल के साथ अटैच करें।
- सही ईमेल पर ही भेजें - अपनी शिकायत केवल उस विशिष्ट परीक्षा की समर्पित Helpdesk Email ID पर ही भेजें, जो परीक्षा के इंफॉर्मेशन बुलेटिन और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एनटीए हर उम्मीदवार की समस्या का निष्पक्षता और तत्परता के साथ समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आपकी तरफ से दी गई स्पष्ट जानकारी हमें आपकी बेहतर और तेज सेवा करने में मदद करेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल