Trusted Source Image

UGC NET Re-Exam City Slip 2026: यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप ugcnet.nta.nic.in पर जारी, 9-10 सितंबर को एग्जाम

Santosh Kumar | September 1, 2026 | 06:45 PM IST | 1 min read

कैंडिडेट्स अपनी लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके ऑफिशियल यूजीसी नेट वेबसाइट से परीक्षा शहर की जानकारी वाली स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवार पहले से ही अपने परीक्षा शहर के बारे में जान सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवार पहले से ही अपने परीक्षा शहर के बारे में जान सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। यह स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवार पहले से ही अपने परीक्षा शहर के बारे में जान सकते हैं।

एनटीए के 16 अगस्त, 2026 के पब्लिक नोटिस के अनुसार, इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए यूजीसी नेट जून की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी।

कैंडिडेट्स अपनी लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके ऑफिशियल यूजीसी नेट वेबसाइट से परीक्षा शहर की जानकारी वाली स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।

Also readUGC New Courses: यूजीसी ने 33 नए एलाइड व हेल्थकेयर डिग्री कोर्स जोड़े, बीपीटी समेत कुछ प्रोग्राम की अवधि बढ़ी

UGC NET Re-exam City Slip 2026: कैसे करें चेक?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, यूजीसी नेट 2026 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • यूजीसी नेट 2026 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।

अगर यूजीसी नेट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने या देखने में कोई दिक्कत आती है, तो कैंडिडेट्स 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications