UGC NET December 2025: यूजीसी नेट पंजीकरण के लिए आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य, एनटीए ने जारी की एडवाइजरी
Saurabh Pandey | October 10, 2025 | 07:33 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा सहायक प्रोफेसर पदों, जेआरएफ और पीएचडी प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट 2025) दिसंबर सत्र के लिए आवेदन करने से पहले अपने आधार और विशिष्ट विकलांगता आईडी (यूडीआईडी) विवरण अपडेट कर लें।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर 7 अक्टूबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक चलेगी।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन सुधार विंडो 10 से 12 नवंबर तक उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकेंगे।
एनटीए ने यूजीसी नेट आवेदन विंडो खोलने के दो दिन बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे पंजीकरण प्रक्रिया और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की प्रक्रिया के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने दस्तावेज अपडेट रखें।
एनटीए ने कहा कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों को अपडेट किया जाना चाहिए-
आधार कार्ड - आधार कार्ड को सही नाम, जन्म तिथि (कक्षा 10 वीं प्रमाण पत्र के अनुसार), हालिया तस्वीर, पता और पिता के नाम के साथ अपडेट किया जाना चाहिए। विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को एक वैलिड यूडीआईडी कार्ड जमा करना चाहिए।
UGC NET December 2025: आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 पंजीकरण के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1,150 रुपये, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए 600 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये जमा करना होगा।
UGC NET December 2025: एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सही तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अधिसूचित की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल