JEE Main 2026: जेईई मेन परीक्षा में वर्चुअल कैलकुलेटर की अनुमति नहीं, एनटीए ने जारी किया स्पष्टीकरण
Saurabh Pandey | November 3, 2025 | 09:36 AM IST | 2 mins read
एनटीए जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित करेगी। पहला सत्र जनवरी 2026 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में होगा। पहले सत्र के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 29 नवंबर 2025 है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 में वर्चुअल या ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर के उपयोग के संबंध में एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। यह स्पष्टीकरण 31 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी सूचना बुलेटिन में टाइपिंग संबंधी त्रुटि से उम्मीदवारों के भ्रमित होने के बाद आया है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए जेईई (मेन)-2026 के "कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)" संबंधी सूचना बुलेटिन में कहा गया है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के दौरान एक ऑन-स्क्रीन मानक कैलकुलेटर उपलब्ध होगा। हालांकि, यह सुविधा सामान्य परीक्षा संचालन प्लेटफॉर्म का हिस्सा है और एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा पर लागू नहीं होती है, क्योंकि इस परीक्षा में किसी भी रूप में कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति नहीं है।
जेईई मेन 2026 के लिए संशोधित सूचना बुलेटिन अपलोड कर दिया गया है और उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। एनटीए जेईई मेन 2026 के सूचना बुलेटिन में हुई टाइपोग्राफिक त्रुटि और उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।
JEE Main 2026: सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड
एनटीए जेईई मेन 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में (संभवतः) जारी करेगा। जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन से चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
JEE Main 2026: सेशन 1 परीक्षा तिथि
जेईई मेन 2026 सत्र 1 परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी, 2026 तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा के बाद, उम्मीदवारों द्वारा हल किए गए प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। वहीं परिणाम 12 फरवरी, 2026 तक घोषित होने की उम्मीद है।
JEE Main 2026: सेशन 2 परीक्षा तिथियों में संशोधन
जेईई मेन 2025 के दूसरे सत्र की परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया गया है। जेईई मेन 2026 के पहले सत्र की परीक्षा 21 से 30 जनवरी तक होगी और दूसरे सत्र की तारीखों को संशोधित कर 2 से 9 अप्रैल कर दिया गया है। जेईई मेन 2025 के कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन 2026 के दूसरे सत्र के नतीजे 12 फरवरी को और दूसरे सत्र के नतीजे 20 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
हाल ही में, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों से जेईई मेन परीक्षा की तारीखों और सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के बीच किसी भी तरह के ओवरलैप को रोकने में मदद के लिए कक्षा 11 के पंजीकरण डेटा को एनटीए के साथ साझा करने को कहा है। एक अन्य बड़े अपडेट में, एनटीए ने जेईई मेन 2026 के परीक्षा शहरों की संख्या 284 से बढ़ाकर 323 कर दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल