GAT B Answer Key 2025: जीएटी बी आंसर की dbt2025.ntaonline.in पर जारी, 28 अप्रैल तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | April 26, 2025 | 03:33 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई आंसर की फाइनल होगी। साथ ही 28 अप्रैल 2025 (रात 11:50 बजे तक) के बाद कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT B) प्रोविजनल आंसर की 2025 जारी कर दी है। गैट-बी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dbt2025.ntaonline.in से GAT B 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने उम्मीदवारों को चुनौती देने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.nta.ac.in/ या https://dbt2025.ntaonline.in/ पर रिकॉर्ड किए गए उत्तरों और प्रश्न पत्र के साथ अंतरिम उत्तर कुंजी अपलोड की है।
GAT B Answer Key 2025: आंसर की प्रोसेसिंग शुल्क
उम्मीदवार, जो उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देकर इसे चुनौती दे सकते हैं। गैट बी आंसर की प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से 28 अप्रैल 2025 रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। प्रोसेसिंग शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
GAT B Answer Key 2025: फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट
गैट बी आंसर की के खिलाफ किसी अन्य माध्यम से चुनौतियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। आपत्तियां सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई आंसर की फाइनल होगी। साथ ही 28 अप्रैल 2025 (रात 11:50 बजे तक) के बाद कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
GAT-B 2025: हेल्पलाइन नंबर
GAT-B 2025 से संबंधित आगे के स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या dbt@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
Also read NIFT Result 2025: निफ्ट स्टेज 1 रिजल्ट exams.nta.ac.in/NIFT पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
GAT B Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dbt2025.ntaonline.in/ पर जाएं।
- अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें और सुरक्षा पिन दर्ज कर सबमिट करें।
- अब 'उत्तर कुंजी के संबंध में चुनौती' पर क्लिक करें।
- GAT-B 2025 के लिए प्रश्न आईडी देखें।
- अब भुगतान का तरीका चुनें और चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करें।
GAT B Answer Key 2025: परीक्षा तिथि
एनटीए द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट- बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B)-2025 का आयोजन 20 अप्रैल 2025 को देश भर के 51 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल