CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पंजीकरण की आज लास्ट डेट, cuetug.ntaonline.in से जल्द करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 31, 2024 | 08:45 AM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2024 सिटी स्लिप 30 अप्रैल से जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2024) पंजीकरण के लिए आवेदन करने का आज यानी 31 मार्च आखिरी दिन है। एनटीए की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख पहले 26 मार्च तक ही थी, जिसे 31 मार्च तक आगे बढ़ाया गया था। छात्रों के पास सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन करने के आज रात 9:50 बजे तक का समय है।
CUET UG Registration Date 2024 परीक्षा कार्यक्रम
सीयूईटी यूजी 2024 सिटी स्लिप 30 अप्रैल से जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। वहीं सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट 30 जून को घोषित किए जाएंगे।
CUET UG 2024 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
- होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर जाएं।
- आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई फोटोज अपलोड करें।
- ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से शुल्क भुगतान का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड करें।
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी