CUET PG Result 2026: एनटीए सीयूईटी पीजी रिजल्ट आज होगा जारी, जानें स्कोरकार्ड डिटेल्स, डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | April 24, 2026 | 07:23 AM IST | 1 min read
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg के माध्यम से अपने सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट घोषित करने जा रही है। लाखों स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था और अब वे अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। 22 अप्रैल को, एनटीए ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की थी कि सीयूईटी पीजी 2026 के स्कोरकार्ड 24 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा 6 से 27 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों और शिफ्टों में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
यह परीक्षा कुल 157 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। सीयूईटी पीजी रिजल्ट की घोषणा के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg के माध्यम से अपने सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड डिटेल्स
लॉग इन करने के लिए, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर के साथ-साथ अपने पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। स्कोरकार्ड में व्यक्तिगत विवरण, विषय-वार अंक, प्राप्त कुल अंक, परसेंटाइल और नॉर्मलाइज़्ड स्कोर शामिल होंगे।
सीयूईटी पीजी में कुल लगभग 198 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं, जिनमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थान शामिल हैं। इन विश्वविद्यालयों द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और काउंसलिंग प्रक्रिया रिजल्ट के बाद शुरू होगी।
Also read UGC NET December E-Certificate 2025: यूजीसी नेट दिसंबर ई-सर्टिफिकेट ugcnet.nta.nic.in पर जारी
CUET PG 2026 Result: रिजल्ट आज शाम 5 बजे के आसपास
परीक्षा में कई शिफ्ट होने के कारण एनटीए ने नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई है ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके। स्कोर केवल 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए मान्य होगा। रिजल्ट आज शाम 5 बजे के आसपास जारी होगा।
कोई समस्या होने पर एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करें। सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]NTA NTET 2026 Admit Card: एनटीईटी एडमिट कार्ड जारी, नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 28 अप्रैल को
एनटीईटी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर/पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिवस संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच