AIAPGET 2025 Answer Key: एआईएपीजीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी, 16 जुलाई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
Santosh Kumar | July 14, 2025 | 05:16 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को एआईएपीजीईटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एआईएपीजीईटी 2025 (ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट) की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AIAPGET के माध्यम से एआईएपीजीईटी प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा एआईएपीजीईटी 2025 परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की गई।
उम्मीदवारों को एआईएपीजीईटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इस परीक्षा में हर सही जवाब के लिए 4 अंक दिए गए, जबकि हर गलत जवाब पर 1 अंक काटा गया।
एआईएपीजीईटी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई। जिन उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति है, वे 14 से 16 जुलाई (रात 11 बजे तक) 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
AIAPGET 2025 Answer Key: एआईएपीजीईटी 2025 रिजल्ट जल्द
भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। विषय विशेषज्ञों की टीम आपत्तियों की जांच करेगी और सही पाए जाने पर उसमें संशोधन करेगी।
परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा और किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं किया जाएगा कि उसकी आपत्ति स्वीकार की गई है या अस्वीकार। अंतिम निर्णय उत्तर कुंजी के आधार पर विशेषज्ञों द्वारा लिया जाएगा।
AIAPGET 2025 Answer Key: आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एआईएपीजीईटी आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AIAPGET पर जाएं।
- होमपेज पर एआईएपीजीईटी आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक एआईएपीजीईटी लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एआईएपीजीईटी आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अपने अंको की गणना करें और गलती है तो आपत्ति दर्ज करें।
एआईएपीजीईटी प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]NEET UG 2025 Counselling Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण 21 जुलाई से; जानें शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया
इसके बाद उम्मीदवारों को 1 से 6 अगस्त 2025 तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल