NPCIL Recruitment 2025: एनपीसीआईएल में डिप्टी मैनेजर, जेएचटी के 122 पदों पर आवेदन शुरू, वेतन 86000 रुपए तक
Abhay Pratap Singh | November 13, 2025 | 08:34 AM IST | 2 mins read
एनपीसीआईएल भर्ती 2025 के तहत उप प्रबंधक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 86,955 रुपए और कनिष्ठ हिंदी अनुवादक पद पर चयनित कैंडिडेट को 54,870 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी अनुवाद (JHT) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 27 नवंबर (शाम 5:00 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 122 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 112 पद वर्तमान रिक्तियों और 10 पद बैकलॉग के लिए हैं। वर्तमान रिक्तियों में डिप्टी मैनेजर (मानव संसाधन) के 28, डिप्टी मैनेजर (वित्त एंव लेखा) के 44, डिप्टी मैनेजर (सी एंड एमएम) के 32, डिप्टी मैनेजर (विधि) का 1 और कनिष्ठ हिंदी अनुवादक के 7 पद शामिल हैं।
NPCIL Deputy Manager Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
- डिप्टी मैनजर - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों में स्नातक या दो साल का एमबीए या दो साल की पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा हो। अथवा सीए/ सीएमए/ सीएफए/ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर - हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री और स्नातर स्तर पर अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप हो।
- आयु सीमा - डिप्टी मैनेजर के लिए आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष और जेएचटी पद के लिए 21 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 27 नवंबर, 2025 से की जाएगी।
एनपीसीआईएल भर्ती 2025 के तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणियों से संबंधित पुरुष अभ्यर्थियों को डिप्टी मैनेजर पद के लिए 500 रुपए और जेएचटी पद के लिए 150 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ भूतपूर्व सैनिक/ डीओडीपीकेआईए/ एनपीसीआईएल की महिला अभ्यर्थियों और कर्मचारियों को शुल्क में छूट दी गई है।
एनपीसीआईएल चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं। डिप्टी मैनेजर पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार तथा जेएचटी के लिए प्रारंभिक परीक्षा और प्रगत परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनपीसीआईएल भर्ती 2025 के तहत उप प्रबंधक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 86,955 रुपए और कनिष्ठ हिंदी अनुवादक पद पर चयनित कैंडिडेट को 54,870 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।
NPCIL Recruitment 2025 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनपीसीआईएल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एनपीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘वर्तमान भर्ती विज्ञापन’ टैब पर विजिट करें।
- डिप्टी मैनेजर और जेएचटी भर्ती लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें व सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा