Abhay Pratap Singh | November 12, 2025 | 02:59 PM IST | 2 mins read
ECGC: भारत सरकार की कंपनी ईसीजीसी लिमिटेड में कार्यकारी अधिकारी (जनरलिस्ट और विशेषज्ञ) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 88,635 रुपए से लेकर 169,025 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: भारतीय निर्यात क्रेडिट गारंटी निगम (ECGC) लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर अंतिम तिथि 2 दिसंबर तक ईसीजीसी पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर, 2025 से शुरू है।
अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ईसीजीसी पीओ नोटिफिकेशन 2025 पीडीएफ जांच सकते हैं। नीचे सारणी में कैंडिडेट ईसीजीसी पीओ भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| विस्तृत विज्ञापन का प्रकाशन | 10 नवंबर, 2025 |
| उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की तिथि | 11 नवंबर से 2 दिसंबर, 2025 तक |
आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क का भुगतान | 6 से 7 दिसंबर, 2025 तक |
| प्री एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर/ई-मेल/एसएमएस डाउनलोड करना | 15 दिसंबर, 2025 से |
| एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए प्री एग्जाम ट्रेनिंग | 15 दिसंबर 2025 से |
| ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर/ई-मेल/एसएमएस डाउनलोड करना | जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से |
| ऑनलाइन परीक्षा | 11 जनवरी, 2026 (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) |
| ऑनलाइन परीक्षा परिणाम की घोषणा | 31 जनवरी, 2026 |
| इंटरव्यू | फरवरी/ मार्च 2026 |