Noida Airport Recruitment 2026: नोएडा एयरपोर्ट में 10वीं-12वीं पास के लिए भर्ती, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | April 12, 2026 | 05:28 PM IST | 2 mins read

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जिक्यूटिव के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। नए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। एयरपोर्ट लोडर पद के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। 10वीं पास और आईटीआई/डिप्लोमा धारक छात्र एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जिक्यूटिव पद के लिए पात्र हैं।

(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें 2,442 रिक्तियां एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जिक्यूटिव और लोडर्स पदों के लिए हैं। इच्छुक और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून 2026 है। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 16 जून तक अपने आवेदन की गलतियों (यदि हों) को सुधारने का अवसर दिया जाएगा।

Noida Airport Recruitment 2026: आयुसीमा

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ (ग्राहक सेवा एजेंट) और कार्गो एग्जिक्यूटिव पदों के लिए आवेदन करने वालों की आयु 1 अप्रैल 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं लोडर पद के लिए आवेदन करने वालों की आयु 1 अप्रैल 2026 तक कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

Noida Airport Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जिक्यूटिव - उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं पास) परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
  2. एयरपोर्ट लोडर - उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जिक्यूटिव के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। नए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। एयरपोर्ट लोडर पद के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। 10वीं पास और आईटीआई/डिप्लोमा धारक छात्र एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जिक्यूटिव पद के लिए पात्र हैं।

Noida Airport Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
पदों की संख्या
एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ
1,257
कार्गो एग्जिक्यूटिव
639
लोडर्स
546
कुल पद
2,442

Also read RPSC AAE Exam Date 2026: आरपीएससी असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें

Noida Airport Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

नोएडा एयरपोर्ट ग्राउंड स्टॉफ भर्ती परीक्षा 1 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि रिजल्ट 15 जुलाई 2026 को जारी किया जाना है।

परीक्षा का विषय प्रश्नों की संख्या समय कुल अंक
सामान्य जागरूकता (General Awareness) 25 - -
एप्टीट्यूड और रीजनिंग (Aptitude & Reasoning) 25 - -
अंग्रेजी ज्ञान (English Knowledge) 25 - -
विमानन ज्ञान (Aviation Knowledge) 25 90 मिनट
100
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]