Saurabh Pandey | April 12, 2026 | 11:51 AM IST | 1 min read
अभ्यर्थियों की सूची (एप्लीकेशन नंबर के अनुसार) और उन्हें आवंटित तिथि/पाली की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवारों को समय पर उपस्थित होना होगा।

नई दिल्ली : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने स्टाफ नर्स कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा योग्य पाए गए उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच पटना स्थित कार्यालय में की जाएगी।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना कॉल लेटर किसी भी उम्मीदवार को परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन बिहार तकनीकी सेवा आयोग, 19, हार्डिंग रोड, पटना में 17 अप्रैल से 12 मई 2026 तक चलेगा। दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
बीटीएससी स्टॉफ नर्स दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थी अपना कॉल लेटर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड किए गए हैं। उम्मीदवार अब अपने पंजीकरण संख्या, रोल नंबर या पासवर्ड का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar