Trusted Source Image

MPESB Group 5 Admit Card 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, जानें परीक्षा का शेड्यूल

Santosh Kumar | April 11, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read

एमपीईएसबी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम डेट, समय और जरूरी निर्देशों जैसी जानकारी शामिल है।

एमपीईएसबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड किए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीईएसबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड किए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य समकक्ष पदों के लिए ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एमपीईएसबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड किए गए हैं। उम्मीदवार अब अपने पंजीकरण संख्या, रोल नंबर या पासवर्ड का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीईएसबी ग्रुप 5 परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्य है कि वे निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एमपीईएसबी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम डेट, समय और जरूरी निर्देशों जैसी जानकारी शामिल है। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए, एक असली फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।

MPESB Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपीईएसबी ग्रुप 5 भर्ती 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर एमपी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद वेबसाइट पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • एमपीईएसबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

Also readMP Police Final Result 2025: एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट, कटऑफ esb.mp.gov.in पर घोषित, सुनील मीना टॉपर, लिस्ट जारी

MPESB Group 5 Exam Dates 2026: एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा की डेट्स

नीचे दी गई तालिका में एमपीईएसबी ग्रुप 5 भर्ती 2025 की परीक्षा तिथियों से संबंधित जानकारी दी गई है।

एग्जाम डेटशिफ्ट

पेपर कोड

डिटेल्स

17 अप्रैल

I

B

लैब अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड-2, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, पट्टी बंधक (ड्रेसर), ड्रेसर

17 अप्रैल

II

C

टेक्नीशियन असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट

18 अप्रैल

I

F

स्टॉफ नर्स

18 अप्रैल

II

E

औषधि संयोजक (कंपाउंडर), फार्मासिस्ट ग्रेड-2,आयुर्वेद कम्पाउंडर

18 अप्रैल

II

K

डायलिसिस टेक्नीशियन

21 अप्रैल

I

I

कैथ लैब टेक्नीशियन

21 अप्रैल

I

L

आयुर्वेद कम्पाउंडर

21 अप्रैल

II

G

रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन / रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट

21 अप्रैल

II

N

यूनानी कम्पाउंडर

21 अप्रैल

II

S

ऑडियोमेट्री तकनीशियन

22 अप्रैल

I

Q

ओ.टी. तकनीशियन

22 अप्रैल

II

A

डेंटल टेकनिशियन

22 अप्रैल

II

D

प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक टेक्नीशियन

22 अप्रैल

II

H

ऑपटोमेट्रिस्ट

22 अप्रैल

II

M

होम्योपैथी कम्पाउंडर

23 अप्रैल

I

J

निश्चेतना (एनेस्थीसिया) टेक्नीशियन

23 अप्रैल

I

O

ई.सी.जी. तकनीशियन

23 अप्रैल

II

P

ई.ई.जी. तकनीशियन

23 अप्रैल

II

R

टी.बी.चेस्ट डिज़ीज़ हेल्थ विजिटर

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications