Trusted Source Image

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड

Saurabh Pandey | April 6, 2026 | 10:26 AM IST | 2 mins read

एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर भर्ती चयन प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होगी, जिसकी शुरुआत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) से होगी। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे जो उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता के साथ-साथ नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्रों से संबंधित विशिष्ट ज्ञान का आंकलन करेंगे।

राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 2,300 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 2,300 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा नर्सिग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 है।

इस भर्ती अभियान में कुल 2,317 पद शामिल हैं, जिनमें नर्सिंग अधिकारियों के 2,099 पद और सिस्टर ट्यूटर के 218 पद शामिल हैं। ये नियुक्तियां राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएंगी।

MPPEB Vacancy 2026: आयुसीमा

एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है, जिसमें राज्य सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

Mpesb nursing officer recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की योग्यता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को संबंधित राज्य नर्सिंग परिषद के साथ वैलिड पंजीकरण होना आवश्यक हो सकता है।

Mpesb nursing officer recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
अनारक्षित (General) अभ्यर्थियों के लिए500 रुपये
केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांगजन) के लिए250 रुपये
केवल सीधी भर्ती - बैकलॉग पदों के लिएकोई शुल्क नहीं

Mpesb nursing officer Exam 2026: परीक्षा तिथि

एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 मई को आयोजित की जानी है। परीक्षा राज्य भर के निर्धारित केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

Also read SSC JE 2025 Tier 2 Admit Card: एसएससी जेई टियर 2 एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें; परीक्षा 7 अप्रैल को होगी

MPESB Nursing Officer Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

भाग
पाठ्यक्रम का विवरण
कुल अंक
(अ) सामान्य भाग
सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य अभिरूचि (General Aptitude)
25
(ब) तकनीकी भाग
संबंधित विषय (Nursing/Nursing Education) पर आधारित प्रश्न
75
कुल योग

100

Mpesb nursing officer recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होगी, जिसकी शुरुआत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से होगी। लिखित परीक्षा में नर्सिंग और पैरामेडिकल विषयों से संबंधित सामान्य योग्यता और विशिष्ट विषयों पर आधारित 100 प्रश्न होंगे।

सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अंतिम चयन शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, पात्रता मानदंडों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सफल सत्यापन पर निर्भर करेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications