Trusted Source Image

UPPSC RO-ARO Result 2023: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ मेंस रिजल्ट जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ जल्द, टॉपर्स लिस्ट जानें

Saurabh Pandey | April 6, 2026 | 08:43 AM IST | 1 min read

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा 2 और 3 फरवरी, 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें 5,930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं एआरओ पदों के लिए हिंदी टंकण परीक्षा 16 से 19 फरवरी, 2026 के बीच कराई गई थी।

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 419 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग के अनुसार कुल 419 पदों में से समीक्षा अधिकारी (आरओ) के 338 और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 81 पद शामिल हैं।

UPPSC RO-ARO Result 2023: कटऑफ अंक जल्द

यूपीपीएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के अंक और श्रेणीवार कटऑफ की जानकारी भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके लिए समाचार पत्रों के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी।

UPPSC RO-ARO Result 2023: दस्तावेज सत्यापन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम अभी प्रोविजनल है। सभी सफल अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों का मिलान और सत्यापन कराना होगा। सत्यापन में सभी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी। इसके लिए आयोग जल्द ही अलग से नोटिस जारी करेगा।

Also read UPTET 2026 Registration: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण जारी, ओटीआर प्रक्रिया जानें

UPPSC RO-ARO Toppers List: टॉपर्स लिस्ट

रोल नंबरनामश्रेणी
1044839अनिल पाण्डेयअनारक्षित/सामान्य
0466488आदित्य प्रताप सिंहअनारक्षित/सामान्य
0123048लक्ष्मी वर्माअनारक्षित/ओ.बी.सी.
0314165नीलेश कुमार सिंहअनारक्षित/ई.डब्ल्यू.एस.
0144906सूरज नारायण मिश्राअनारक्षित/ई.डब्ल्यू.एस.
0410051शिवांशु शर्माअनारक्षित/ई.डब्ल्यू.एस.
0468869हृषु श्यामलीअनारक्षित/सामान्य
0409810शिवम पचौरीअनारक्षित/सामान्य
1072594मंगल सिंहअनारक्षित/ओ.बी.सी.
0466505शिवम शुक्लाअनारक्षित/ई.डब्ल्यू.एस.


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications