Santosh Kumar | April 11, 2026 | 12:08 PM IST | 1 min read
प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही इन उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2025 (सीएचएसएल टियर-II) के स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट के दौरान सामने आई एक बड़ी समस्या के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा एसएससी सीएचएसएल 10 अप्रैल को आयोजित शिफ्ट-2 का टाइपिंग टेस्ट तकनीकी गड़बड़ियों के कारण रद्द कर दिया गया है। आयोग ने प्रभावित उम्मीदवारों के हित में परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
तकनीकी गड़बड़ियों के कारण, शिफ्ट-2 के दौरान कई उम्मीदवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में यह साफ किया गया है कि शिफ्ट 2 के लिए टाइपिंग टेस्ट रद्द किया गया है।
रद्द किए गए टाइपिंग टेस्ट के लिए एक नई तारीख 22 अप्रैल की घोषणा की गई है। प्रभावित उम्मीदवारों को इस तारीख को दोबारा परीक्षा देनी होगी। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही इन उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
Also readSSC CGL 2025 Final Result: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ और अन्य विवरण जांचें
इसका विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड अपलोड करने की संभावित तिथि 17 अप्रैल है। परीक्षा केंद्र, समय और अन्य दिशा-निर्देशों से जुड़ी जानकारी नए नोटिस में दी जाएगी।
जिन उम्मीदवार ने 10 अप्रैल को शिफ्ट-1 में परीक्षा दी, उन्हें ही 22 अप्रैल को होने वाले टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को शिफ्ट 2 में आयोजित टेस्ट से छूट दी गई थी, उन्हें 22 अप्रैल को होने वाले टेस्ट में भी छूट जारी रहेगी।