Trusted Source Image

RPSC AAE Exam Date 2026: आरपीएससी असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें

Saurabh Pandey | April 12, 2026 | 11:02 AM IST | 1 min read

आयोग की तरफ से कहा गया है कि परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी जैसे परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र का विवरण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी जैसे परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र का विवरण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी एएई की ऑफलाइन परीक्षा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 16 अप्रैल 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

RPSC AAE Exam Date 2026: शिफ्ट टाइमिंग

आरपीएससी एएई पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा भर्ती सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि सहायक कृषि अभियंता परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जानी है। ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Also read MPESB Group 5 Admit Card 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 5 एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, जानें परीक्षा का शेड्यूल

RPSC AAE Exam Date 2026: परीक्षा पैटर्न

आरपीएससी एएई असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से संबंधित विषय से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही वेटरनरी ऑफिसर की परीक्षा में उम्मीदवारों से राजस्थान सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय से 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications