NMMSS Bihar Result 2025: बिहार एनएमएमएस रिजल्ट जारी, scert.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | June 10, 2025 | 08:37 AM IST | 1 min read
NMMSS के लिए परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने परीक्षा का रिजल्ट 9 जून, 2025 को जारी कर दिया गया है।
नई दिल्ली : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएसएस) बिहार का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in के माध्यम से रोल नंबर और परीक्षा तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएमएमएस बिहार परिणाम 2025 में छात्रों के रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, श्रेणी, लिंग, जिला, MAT अंक, SAT अंक, कुल अंक, मोबाइल नंबर, आधार संख्या और बहुत कुछ शामिल है।
NMMSS Bihar Result 2025: पासिंग मार्क्स
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पीएच श्रेणी के आवेदकों को बिहार छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए 32% अंक प्राप्त करने होंगे।
NMMSS Bihar Result 2025: कैटेगरीवाइज पासिंग क्राइटेरिया
|
परीक्षा का नाम
|
कुल प्रश्नों की संख्या
|
सामान्य वर्ग और अन्य (40%)
|
अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग (32%)
|
|---|---|---|---|
|
एमएटी (MAT)
|
90
|
36
|
29
|
|
एसएटी (SAT)
|
90
|
36
|
29
|
NMMSS Bihar Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर NMMS बिहार रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- NMMS बिहार रिजल्ट 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब NMMS बिहार रिजल्ट 2025 देखें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी