NMMS Exam 2027: तीन जिलों के एग्जाम सेंटर में बदलाव, परीक्षार्थियों को नए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के निर्देश
Saurabh Pandey | October 28, 2026 | 01:44 PM IST | 2 mins read
एनएमएमएस यूपी परीक्षा केंद्रों के पते में बदलाव किया है। इनमें प्रयागराज,लखीमपुर खीरी और बरेली जिले के केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों के अभ्यर्थियों को दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई दिल्ली :
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना (NMMS) परीक्षा 2027-28 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस परीक्षा से ठीक पहले कुछ जिलों के परीक्षा केंद्रों के पते में संशोधन किया गया है। संबंधित जिलों के अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र पोर्टल से दोबारा डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने 12 अंकों का आधार नंबर डालकर लॉगिन विंडो से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी सूचना के अनुसार, प्रयागराज स्थित परीक्षा केंद्र " महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, प्रयागराज " के पते में संशोधन किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इस केंद्र के लिए अपना प्रवेश पत्र 27 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8:45 बजे से पहले डाउनलोड कर लिया था, वे अपना नया और अपडेटेड प्रवेश पत्र आधिकारिक पोर्टल से पुन: निकाल लें।
लखीमपुर खीरी और शामली के अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
इसके साथ ही लखीमपुर खीरी और शामली जिलों के परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव किया गया है। इन दोनों जिलों के जिन परीक्षार्थियों ने अपना एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे से पहले डाउनलोड किया था, उन्हें भी अनिवार्य रूप से अपना नया एडमिट कार्ड पुन: डाउनलोड करने के लिए कहा गया है।
NMMS Exam 2027-28 Date: परीक्षा तिथि
परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा जारी नोटिस में विभाग ने स्पष्ट किया है कि एनएमएमएस परीक्षा 2027-28 की तिथि 1 नवंबर 2026 ही निर्धारित है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए सभी संबंधित छात्र समय रहते अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read HPSOS Final Answer Key 2026: एचपीएसओएस कक्षा 8, 10 व 12 परीक्षा की फाइनल आंसर-की hpbose.org पर जारी
NMMS Exam 2027-28: परीक्षा पैटर्न
एनएमएमएस यूपी परीक्षा एक ही सत्र में दो भागों में आयोजित की जाएगी-
- मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) - इसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा (SAT) - इसमें कुल 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इनमें 35 प्रश्न विज्ञान, 35 प्रश्न सामाजिक विज्ञान और 20 प्रश्न गणित से होंगे।
- प्रत्येक भाग के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित है। शारीरिक रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रत्येक भाग के लिए 120 मिनट दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है और परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]HP TET November 2026: एचपी टीईटी नवंबर परीक्षा के लिए 1,629 रिजेक्ट उम्मीदवारों की सूची hpbose.org पर जारी
यह सूची 27 अक्टूबर को नोटिफिकेशन के रूप में अपलोड की गई और इसमें आवेदन संख्या, नाम, माता-पिता के नाम और विषय जैसी जानकारी शामिल है। टेट परीक्षाओं के लिए कुल 39,984 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 38,355 आवेदन वैध पाए गए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार