NMC Advisory: एनएमसी की सलाह, मेडिकल कॉलेज में दाखिले से पहले उनकी मान्यता और मंजूरी की जांच करें विद्यार्थी
Press Trust of India | November 10, 2026 | 04:44 PM IST | 2 mins read
यह निर्देश एक ऐसे फर्जी मेडिकल कॉलेज का मामला सामने आने के बाद दिया गया, जिसके बारे में कथित तौर पर एक फार्महाउस से विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित करने का दावा किया जा रहा था।
नई दिल्ली: वैधानिक अनुमति के बिना चिकित्सा पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों के मामले सामने आने के बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को आगाह किया है कि वे किसी भी मेडिकल कॉलेज की प्रामाणिकता और नियामक मंजूरी की जांच किए बिना उसमें दाखिला न लें और न ही कोई भुगतान करें। आयोग ने यह परामर्श उच्चतम न्यायालय में लंबित एक मामले 'आयशा जैन बनाम एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा एवं अन्य' में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जारी किया है।
इस मामले में अदालत ने आयोग सहित नियामक निकायों को निर्देश दिया था कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक संस्थानों के झांसे में आने से बचने तथा उनकी प्रामाणिकता की जांच करने के प्रति जागरूक करें।
यह निर्देश एक ऐसे फर्जी मेडिकल कॉलेज का मामला सामने आने के बाद दिया गया, जिसके बारे में कथित तौर पर एक फार्महाउस से विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित करने का दावा किया जा रहा था।
मेडिकल कॉलेज में दाखिले से पहले जांचें मान्यता
आयोग ने कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी भी चिकित्सा पाठ्यक्रम में दाखिला लेने, नामांकन कराने या किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले ''उचित सावधानी बरतनी चाहिए और संस्थान की प्रामाणिकता तथा नियामक स्थिति की जांच करनी चाहिए।''
आयोग ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलेज आयोग की ओर से प्रकाशित मेडिकल कॉलेजों की आधिकारिक सूची में शामिल है या नहीं और उसे संबंधित शैक्षणिक सत्र के लिए आवश्यक अनुमति मिली है या नहीं।
आयोग ने आगाह किया कि किसी कॉलेज का नाम आधिकारिक सूची में दर्ज होने या उसका पिछले वर्षों में संचालित होना ''इस बात की गारंटी नहीं है कि उसे आगामी प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में दाखिला देने या स्वीकृत सीटों की संख्या से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश देने की स्वत: अनुमति मिल गई है।''
सीटों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) के आधिकारिक अभिलेखों के माध्यम से संस्थान को मिली अनुमति, पाठ्यक्रमों और स्वीकृत सीटों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें।
एनएमसी ने विद्यार्थियों को यह भी चेतावनी दी है कि वे केवल विवरण-पुस्तिका, वेबसाइट, विज्ञापनों, सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट या संस्थानों और उनके प्रतिनिधियों की ओर से प्रसारित कथित अनुमति-पत्रों और स्वीकृति-पत्रों पर भरोसा न करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र