Trusted Source Image

NIT Rourkela 24th Convocation: एनआईटी राउरकेला 12 सितंबर को 2,033 ग्रेजुएट्स को डिग्रियां प्रदान करेगा

Santosh Kumar | September 10, 2026 | 05:37 PM IST | 2 mins read

दीक्षांत समारोह में पढ़ाई और पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में शानदार उपलब्धियों के लिए भी अलग-अलग मेडल और अवॉर्ड दिए जाएंगे। होनहार छात्रों को कुल 86 मेडल और अवॉर्ड दिए जाएंगे।

24वें दीक्षांत समारोह में अलग-अलग प्रोग्राम के कुल 2,033 ग्रेजुएट को उनकी डिग्रियां दी जाएंगी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
24वें दीक्षांत समारोह में अलग-अलग प्रोग्राम के कुल 2,033 ग्रेजुएट को उनकी डिग्रियां दी जाएंगी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) राउरकेला 12 सितंबर को अपना 24वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। यह समारोह संस्थान से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों की शैक्षणिक यात्रा में एक अहम पड़ाव के तौर पर मनाया जाएगा। इस 24वें दीक्षांत समारोह में अलग-अलग अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट प्रोग्राम के कुल 2,033 ग्रेजुएट को उनकी डिग्रियां दी जाएंगी।

आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में, के. उमामहेश्वर राव (निदेशक), सिद्धार्थ एस. जेना (24वें दीक्षांत समारोह के प्रभारी प्रोफेसर) ने घोषणा की कि नीति आयोग के सदस्य अभय करंदीकर मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में शामिल होंगे।

NIT Rourkela Convocation: संस्थान के निदेशक ने क्या कहा?

इसके अलावा, एनआईटी राउरकेला के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन श्री एस. एन. सुब्रह्मण्यन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम के बारे में, एनआईटी राउरकेला के डायरेक्टर प्रो. के. उमामहेश्वर राव ने जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा, “दीक्षांत समारोह हर छात्र के जीवन में गर्व और महत्व का अवसर होता है। यह वर्षों की पढ़ाई, समर्पण और कड़ी मेहनत के सफल समापन का प्रतीक है, और यह संभावनाओं और जिम्मेदारियों से भरी एक नई यात्रा की शुरुआत भी है।

संस्थान के निदेशक आगे कहा कि जब हमारे ग्रेजुएट संस्थान से आगे बढ़ेंगे, तो हमें भरोसा है कि वे उत्कृष्टता, इनोवेशन और सामाजिक जिम्मेदारी की उस भावना को बनाए रखेंगे जिसका एनआईटी राउरकेला प्रतिनिधित्व करता है।”

Also readAICTE: एआईसीटीई ने 'इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डॉक्टोरल फेलोशिप' शुरू की, 5 वर्षों में खर्च होंगे 245 करोड़

NIT Rourkela 24th Convocation: उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

दीक्षांत समारोह में अलग-अलग प्रोग्राम के कुल 2,033 ग्रेजुएट को उनकी डिग्रियां दी जाएंगी। विवरण इस प्रकार है-

क्रम संख्या

शैक्षणिक कार्यक्रम

पुरुष

महिलाकुल

1

बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर

11

7

18

2

बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी

723

188

911

3

इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ़ साइंस

67

10

77

4

बैचलर ऑफ़ साइंस (इंटीग्रेटेड मल्टीप्ल एंट्री-एग्जिट)

10

0

10

5

ड्यूल डिग्री बी.टेक. एंड एम.टेक.

40

2

42

6

मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी

398

116

514

7

मास्टर ऑफ़ साइंस (2 साल)

108

74

182

8

मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीऐ)

40

27

67

9

मास्टर ऑफ़ आर्ट्स

10

9

19

10

मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (रिसर्च)

1

0

1

11

पीएचडी.

115

75

190

12

एग्जीक्यूटिव पीएचडी.

2

0

2

कुल


1525

508

2,033

एनआईटी राउरकेला के दीक्षांत समारोह में पढ़ाई और पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में शानदार उपलब्धियों के लिए भी अलग-अलग मेडल और अवॉर्ड दिए जाएंगे। होनहार छात्रों को कुल 86 मेडल और अवॉर्ड दिए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications