NIOS Practical Exams 2025: एनआईओएस 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से होंगी शुरू, डेटशीट जारी
Saurabh Pandey | February 25, 2025 | 04:22 PM IST | 3 mins read
एनआईओएस 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का परिणाम संभवतः फाइनल थ्योरी परीक्षा के दिन से 7 सप्ताह के बाद घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणामों की घोषणा की वास्तविक तिथि के बारे में किसी पूछताछ का उत्तर नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने मार्च-अप्रैल 2025 सत्र के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। शेड्यूल के मुताबिक एनआईओएस प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एनआईओएस हॉल टिकट 2025 प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपनी इंटिमेशन कम-हॉल टिकट एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट http://sdmis.nios.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्टडी सेंटर्स में आयोजित की जाएंगी।
NIOS Practical Exams 2025: प्रैक्टिकल डेटशीट
|
तिथि |
उच्चतर माध्यमिक |
माध्यमिक |
|---|---|---|
|
17 मार्च से 20 मार्च 2025 तक |
गृह विज्ञान (Home Science) (321) जीव विज्ञान (Biology) (314) भूगोल (Geography) (316) चित्रकला (Painting) (332) कम्प्यूटर विज्ञान ( Computer Science) (330) जनसंचार (Mass Communication) (335) प्रारंभिक शिशु देखभाल एवं शिक्षा (Early Childhood Care and Education) (376) |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology) (212) गृह विज्ञान (Home Science) (216) कर्नाटक संगीत (Carnatic Sangeet) (243) लोककला (Folk Art) (244) |
|
21 मार्च से 24 मार्च 2025 तक |
रसायन विज्ञान (Chemistry) (313), भौतिकी (Physics) (312) पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science) (333) शारीरिक शिक्षा एवं योग (Physical Education and Yog) (373) डाटा एंट्री ऑपरेशन्स (Data Entry Operations) (336) पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (Library and Information Science) (339) नायकला (Natyakala) (385) |
चित्रकला (Painting) (225), गणित (Maths) (211) हिंदुस्तानी संगीत (Hindustani Music) (242) डाटा एंट्री ऑपरेशन्स (Data Entry Operations) (229) नाट्यकला (Natyakala) (285) |
|
25 मार्च से 28 मार्च 2025 तक |
गृह व्यवस्था (House Keeping) (356) कैटरिंग प्रबंधन (Catering Management) (357) खाद्य संसाधन (Food Processing) (358) होटल स्वागत कार्यालय संचालन (Hotel Front Office Operations) (360) फलों और सब्जियों का संरक्षण (Preservation of Fruits & Vegetables) (363) वेब डिजाइनिंग और विकास (Web Designing & Development) (622) |
कटाई एवं सिलाई (Cutting & Tailoring) (605) पोशाक निर्माण ( Dress Making) (606) सौंदर्य संवर्द्धन और बालों की देखभाल (Beauty Culture & Hair Care) (612) भारतीय कढ़ाई में प्रमाणपत्र (Certificate in Indian Embroidery) (628) सौंदर्य उपचार (Beauty Therapy) (640) |
|
29 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक |
कम्प्यूटर तथा कार्यालय संचालन (Computer and Office Applications) (631) डाटा एंटी कार्यों में प्रमाणपत्र (Data Entry Operations) (632) वेब विकास (Web Development) (660) आई टी असेन्शल्स पीसी हार्डवेयर एवंं सॉफ्टवेयर (IT Essentials: PC Hardware and Software) (651) सीआरएम डोमेस्टिक बॉयस (CRM Domestic Voice) (661) कम्प्यूटर हार्डवेयर असेंबली एवं रखरखाव (Computer Hardware Assembly & Maint) (663) योग सहायक (Yog Assistant) (667) |
बालों की देखभाल और स्टाइलिंग (Hair Care and Styling) (641) हाथ पैरों की देखभाल (Hand & Foot Care) (642) बेकरी एवं कन्फेक्शनरी (Bakery & Confectionary) (256) बेसिक कम्प्यूटिंग में प्रमाणपत्र (Certificate in Basic Computing) (608) डेस्क टॉप पब्लिशिंग में प्रमाणपत्र (सीडीटीपी) (Certificate in Desk Top Publishing) (CDTP) (613) योग में प्रमाणपत्र (Certificate in Yog) (614) भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language) (230) |
NIOS Practical Exams 2025: रिजल्ट डेट
एनआईओएस 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का परिणाम संभवतः फाइनल थ्योरी परीक्षा के दिन से 7 सप्ताह के बाद घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणामों की घोषणा की वास्तविक तिथि के बारे में किसी पूछताछ का उत्तर नहीं दिया जाएगा। रिजल्ट्स की घोषणा के बाद तुरंत ही रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध होगा।
NIOS Practical Exams 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा मार्कशीट
एनआईओएस 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को मार्कशीट कम-सर्टिफिकेट तथा माइग्रेशन कम ट्रांसफर सर्टिफिकेट उनके संबंधित संस्थाओं के माध्यम से जारी किए जाएगें। ये डॉक्यूमेंट संबंधित संस्थाओं से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को क्षेत्रीय केंद्र डाक के माध्यम से उनके घर के पते पर भेजे जाएगें।
प्रायोगिक परीक्षा शुल्क जमा करने पर विद्यार्थी परीक्षा में बैठने के पात्र माने जाएंगे, बशर्ते वह अन्य योग्यताओं को पूरा करते हों। उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं है। परीक्षा केंद्र द्वारा प्रैक्टिकल अवॉर्ड को ऑनलाइन माध्यम से अपलोड करना अनिवार्य है।
अगली खबर
]ICSI CS Executive Result 2024: आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट लिंक एक्टिव, icsi.edu से करें डाउनलोड
दिसंबर सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें