NIOS Board Exam 2025: एनआईओएस बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए आज से शुरू, दिशानिर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | October 14, 2025 | 10:38 AM IST | 2 mins read
एनआईओएस बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा और एनआईओएस बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा संस्कृत साहित्य/उद्यमिता विषय से शुरू होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा अक्टूबर-नवंबर 2025 सत्र के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं 14 अक्टूबर से शुरू होंगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है, एनआईओएस एडमिट कार्ड 2025 के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एनआईओएस बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा और एनआईओएस बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा संस्कृत साहित्य/ उद्यमिता विषय से शुरू होगी। एनआईओएस कक्षा 10-12 की बोर्ड परीक्षा 18 नवंबर, 2025 को समाप्त होगी। एनआईओएस एडमिट कार्ड 2025 sdmis.nios.ac.in/search/hall-ticket पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, “परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। अधिकांश दिनों में परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी, जबकि कुछ पेपरों के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे निर्धारित है।” एनआईओएस अक्टूबर-नवंबर 2025 बोर्ड एग्जाम डेटशीट sdmis.nios.ac.in/registration/home-notifications पर उपलब्ध है।
Also read भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
आधिकारिक नोटिस में कहा गया, एनआईओएस परीक्षा 2025 का परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के 7 सप्ताह बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को अंक-पत्र-सह-प्रमाणपत्र और प्रवासन-सह-स्थानांतरण प्रमाणपत्र सीधे उनके संबंधित एएलएस के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
बोर्ड ने बताया कि, रद्द किए गए एएलएस की स्थिति में, ये दस्तावेज संबंधित क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एनआईओएस में उपलब्ध उनके आवासीय पतों पर डाक द्वारा भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
NIOS Board Exam 2025 Guidelines: परीक्षा दिवस निर्देश
एनआईओएस बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
- परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एनआईओएस एडमिट कार्ड लाना होगा।
- अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में उल्लिखित समय के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।
- प्रवेश पत्र में उल्लिखित पेन और अन्य स्टेशनरी सामान साथ लाने की अनुमति दी गई है।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल फोन और अन्य वस्तुओं पर प्रतिबंध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’