NIMCET Counselling 2024: एनआईएमसीईटी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम nimcet.admissions.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 8, 2024 | 08:08 PM IST | 1 min read
एनआईएमसीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान के लिए पहला चरण 9 जुलाई से शुरू होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) ने आज यानी 8 जुलाई को एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (NIMCET 2024) काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर एनआईएमसीईटी 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
एनआईएमसीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए एनआईएमसीईटी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके NIMCET 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार, एनआईएमसीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान के लिए पहला चरण 9 जुलाई से शुरू होगा। उम्मीदवारों को 12 जुलाई तक अपने दस्तावेज उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सेल्फ रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी। NIMCET काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
Also read NExt Exam 2024-25: अक्टूबर माह में आयोजित होगा नेशनल एग्जिट टेस्ट, जानें परीक्षा पैटर्न, गाइडलाइन
NIMCET 2024 Counselling: भाग लेने वाले कॉलेज
उम्मीदवार नीचे गई सूची में NIMCET 2024 भाग लेने वाले कॉलेजों की जांच कर सकते हैं:
- एनआईटी अगरतला
- एमएनएनआईटी इलाहाबाद
- एमएनएनआईटी भोपाल
- एनआईटी जमशेदपुर
- एनआईटी कुरुक्षेत्र
- एनआईटी पटना
- एनआईटी रायपुर
- एनआईटीके सुरथकल
- एनआईटी तिरुचिरापल्ली
- एनआईटी वारंगल
- आईआईआईटी भोपाल
NIMCET Counselling Schedule 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में NIMCET 2024 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
|
NIMCET काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन |
8 जुलाई |
|
राउंड 1 ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान |
9 से 12 जुलाई |
|
NIMCET काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन |
13 जुलाई |
|
राउंड 2 ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान |
15 से 17 जुलाई |
|
NIMCET काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन |
18 जुलाई |
|
राउंड 3 ऑनलाइन रिपोर्टिंग केवल नए आवंटियों के लिए तथा प्रवेश शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन संस्थान में प्रवेश के लिए उपलब्ध है। |
19 से 22 जुलाई |
|
NIMCET की रिक्त सीटों की घोषणा |
23 जुलाई |
|
काउंसलिंग के लिए विशेष राउंड |
24 से 26 जुलाई |
|
रिक्त सीटों के लिए नए विकल्प भरना और पंजीकरण |
|
|
सीट आवंटन का विशेष चरण |
27 जुलाई |
|
ऑफलाइन प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग |
27 जुलाई |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी