NIMCET 2025 Exam Date: निमसेट एग्जाम डेट, टाइम घोषित; एप्लिकेशन फॉर्म जल्द होगा जारी, जानें पात्रता
Santosh Kumar | April 2, 2025 | 06:21 PM IST | 1 min read
निमसेट प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी भाषा में दो घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए होगी। निमसेट प्रश्नपत्र में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) तिरुचिरापल्ली ने एनआईआर एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (निमसेट) 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। एनआईटी तिरुचिरापल्ली 8 जून को एक ही शिफ्ट में निमसेट 2025 आयोजित करेगा। इस संबंध में संस्थान द्वारा आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर उम्मीदवारों के साथ जानकारी साझा की गई है।
निमसेट 2025 प्रवेश परीक्षा के तहत छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए देश के 9 एनआईटी अगरतला, रायपुर, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली (त्रिची) और वारंगल में दाखिला दिया जाएगा।
NIMCET 2025 Exam Date: निमसेट 2025 एग्जाम टाइम
एनआईआर एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
निमसेट प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी भाषा में दो घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। निमसेट प्रश्नपत्र में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई (1/4) अंक काटे जाएंगे।
Also read JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
NIMCET 2025 Eligibility: निमसेट 2025 पात्रता मानदंड
निमसेट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक या 6.5 सीजीपीए और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 55% अंक या 6.0 सीजीपीए की आवश्यकता होगी।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या सांख्यिकी विषय के साथ तीन वर्षीय बीएससी (ऑनर्स), बीसीए या बीआईटी की डिग्री होनी चाहिए, या बीई/बीटेक की डिग्री भी मान्य होगी। डिग्री 15 सितंबर 2025 तक पूरी होनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल