NIMCET Cut-off 2024: एनआईएमसीईटी राउंड 1 कटऑफ nimcet.admissions.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 12, 2024 | 02:29 PM IST | 1 min read
NIMCET 2024 राउंड 1 ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान की तिथि 9 जुलाई से 12 जुलाई तक निर्धारित है।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) ने एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (NIMCET 2024) राउंड 1 कटऑफ जारी कर दी है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर NIMCET 2024 राउंड 1 कट-ऑफ चेक कर सकते हैं।
एनआईटी जमशेदपुर ने 8 जुलाई को NIMCET 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम घोषित किया है। NIMCET 2024 राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और प्रवेश शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 12 जुलाई है। बता दें, NIMCET कट-ऑफ 2024 न्यूनतम स्कोर या रैंक है जिसे उम्मीदवारों को भाग लेने वाले कॉलेजों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त करना आवश्यक है।
NIMCET 2024 कट-ऑफ का निर्धारण आवेदकों की कुल संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों की कुल संख्या, पिछले वर्ष के कट-ऑफ, उम्मीदवारों की श्रेणी, उम्मीदवारों का प्रदर्शन और आरक्षण नीतियों के आधार पर किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read NIMCET Counselling 2024: एनआईएमसीईटी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम nimcet.admissions.nic.in पर जारी
एनआईएमसीईटी 2024 में भाग लेने वाले संस्थान एनआईटी अगरतला, एमएनएनआईटी इलाहाबाद, एमएनएनआईटी भोपाल, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी कुरुक्षेत्र, एनआईटी पटना, एनआईटी रायपुर, एनआईटीके सुरथकल, एनआईटी तिरुचिरापल्ली, एनआईटी वारंगल और आईआईआईटी भोपाल हैं।
NIMCET 2024 Round 1 Cut-off: मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में ओपन श्रेणी के लिए NIMCET 2024 राउंड 1 कट-ऑफ देख सकते हैं:
| क्रम संख्या | संस्थान | कार्यक्रम | प्रारंभिक रैंक | समापन रैंक |
|---|---|---|---|---|
|
1 |
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान,भोपाल |
कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर |
195 |
370 |
|
2 |
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद |
कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर |
25 |
180 |
|
3 |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला |
कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर |
665 |
759 |
|
4 |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सुरथकल |
कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर |
30 |
114 |
|
5 |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर |
कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर |
452 |
711 |
|
6 |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर |
कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर |
282 |
509 |
|
7 |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र |
कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर |
198 |
291 |
|
8 |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली |
कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर |
1 |
52 |
|
9 |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल |
कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर |
133 |
238 |
|
10 |
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल |
कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर |
388 |
578 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा