NIMCET 2024 Registration: एनआईएमसीईटी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9 एनआईटी में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | March 6, 2024 | 02:49 PM IST | 2 mins read
एनआईएमसीईटी 2024 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार देश के 9 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में प्रवेश ले सकेंगे। कैंडिडेट को आवेदन के लिए शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर (एनआईटी) ने आज यानी 6 मार्च को NIMCET 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 के माध्यम से अभ्यर्थी एनआईटी में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे।
एनआईएमसीईटी 2024 एंट्रेंस एग्जाम के तहत देश के 9 एनआईटी अगरतला, रायपुर, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरूक्षेत्र, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली (त्रिची) और वारंगल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। एनआईएम सेट 2024 एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
एनआईएम सेट 2024: एप्लीकेशन फीस
- NIMCET 2024 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1,250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
- उम्मीदवार NIMCET-2024 के लिए वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे।
- शुल्क का भुगतान एक बार हो जाने पर उम्मीदवार को वापस नहीं किया जाएगा।
Also read CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 16 से 20 मार्च के लिए जारी, एडमिट कार्ड 7 मार्च
NIMCET 2024: शैक्षिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई और बीटेक की डिग्री।
- गणित और सांख्यिकी विषयों में से एक सब्जेक्ट के साथ न्यूनतम 3 वर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
- यह डिग्री न्यूनतम 60% अंक या 6.5 CGPA में अनिवार्य रुप से उम्मीदवार के पास हो।
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों के पास ये डिग्री 55% अंक या 6.0 सीजीपीए में होना चाहिए।
NIT MCA Common Entrance Test 2024: आवेदन प्रक्रिया
फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें:
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाएं।
- पंजीकरण से पहले विज्ञापन/ नोटिस को ध्यान से पढ़ें।
- विवरण भरें और आगे बढ़ने के लिए रजिस्टर पर क्लिक करें।
- सफल पंजीकरण के बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- उम्मीदवार लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।
- भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी