NIFTEE 2026: निफ्ट यूजी, पीजी, पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण exams.nta.nic.in/niftee पर शुरू
Saurabh Pandey | December 9, 2025 | 08:05 AM IST | 1 min read
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 भारत के 100 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और पेन एवं पेपर आधारित परीक्षा (पीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूजी, पीजी, पीएचडी और एनएलईए पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee के माध्यम से प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2026 है।
NIFT 2027: Application Form Link | Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech | Design Principles
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवार 7 से 10 जनवरी 2026 तक विलंब शुल्क के साथ भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ 5000 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए उम्मीदवारों को 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक समय दिया जाएगा।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा किए जाने चाहिए। उम्मीदवारों को अपनी नवीनतम तस्वीर, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज़ (यदि लागू हो) निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करने होंगे।
NIFTEE 2026: प्रवेश परीक्षा तिथि
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2026 को भारत के 100 शहरों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और पेन एवं पेपर आधारित परीक्षा (पीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
NIFTEE 2026: प्रवेश मानदंड
स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेशः बैचलर ऑफ डिज़ाइन (B.Des.) और बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech.) में प्रवेश निर्धारित सामान्य योग्यता परीक्षण (GAT) और/या रचनात्मक योग्यता परीक्षण (CAT) पर आधारित होगा।
स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेशः मास्टर ऑफ डिज़ाइन (M.Des.), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (M.F.M.), और मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (M.F.Tech.) सहित स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश, जहां लागू हो, सामान्य योग्यता परीक्षण (GAT) और/या रचनात्मक योग्यता परीक्षण (CAT) पर आधारित होगा।
पीएचडी (Ph.D.) प्रवेश के लिए: उम्मीदवारों को NIFT द्वारा आयोजित एक लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा, जिसके बाद NIFT द्वारा शोध प्रस्ताव प्रस्तुति और साक्षात्कार (RPPI) आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार