NIFT Result 2024: निफ्ट रिजल्ट 13 मई को nift.ac.in पर बीडिज, बीएफटेक के लिए होगा जारी
Abhay Pratap Singh | May 10, 2024 | 05:12 PM IST | 1 min read
निफ्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 13 मई को बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडिज) और बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बीएफटेक) के लिए निफ्ट 2024 रिजल्ट जारी किया जाएगा। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर निफ्ट 2024 फाइनल रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
निफ्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। निफ्ट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, कोर्स का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या, श्रेणी, कुल अंक, योग्यता स्थिति और प्राप्त रैंक जैसे विवरण शामिल होंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 5 फरवरी को बीडिज, बीएफटेक कार्यक्रम के लिए निफ्ट जनरल एबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया था। वहीं, सिचुएशन टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन 13 अप्रैल को कई पालियों में किया गया था। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NIFT BDes, BFTech Result 2024: कैसे जांचें?
निफ्ट 2024 परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर. ‘निफ्ट 2024 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब, निफ्ट 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- कैंडिडेट अपना निफ्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
NIFT Result 2024: सेक्शन-वाइज वेटेज
निफ्ट के 18 परिसरों में काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में बीडिज, बीएफटेक कार्यक्रम के लिए सेक्शन-वाइज वेटेज की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | परीक्षा | वेटेज |
|---|---|---|
|
बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडिज) |
सीएटी |
50% |
|
जीएटी |
30% |
|
|
सिचुएशन टेस्ट |
20% |
|
|
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बी.एफटेक) |
जीएटी |
100% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र